विज्ञापन
This Article is From Mar 09, 2020

सपना चौधरी का डांस देखने उमड़ी लोगों की भीड़, जोरदार डांस देख झूम उठे फैन्स- देखें Video

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के जोरदार डांस ने फैन्स को भी झूमने पर मजबूर कर दिया. उनके कई डांस वीडियो वायरल हो रहे हें.

सपना चौधरी का डांस देखने उमड़ी लोगों की भीड़, जोरदार डांस देख झूम उठे फैन्स- देखें Video
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के डांस वीडियो ने उड़ाया गरदा
  • सपना चौधरी का डांस देखने उमड़ी लोगों की भीड़
  • जोरदार डांस देख झूम उठे फैन्स
  • खूब देखा जा रहा है डांस वीडियो
नई दिल्ली:

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचाने के लिए जाने जाते हैं. उनका फिर से एक वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. इस वीडियो में सपना चौधरी हरियाणवी सॉन्ग पर धमाकेदार डांस कर रही हैं.  सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर उनके फैन पेज से शेयर किया है. सपना चौधरी ने इस दौरान मशहूर हरियाणवी सॉन्ग 'मैं तेरी नचाई नाचु सू' पर भी जोरदार डांस किया. भोजपुरी (Bhojpuri), पंजाबी (Punjabi) और हरियाणवी (Haryanvi) फिल्मों में धमाल मचा चुकीं सपना चौधरी के इस वीडियो ने भी तहलका मचा दिया है.

नेहा कक्कड़ ने उसी शहर में खरीदा खूबसूरत बंगला, जहां एक कमरे में रहता था पूरा परिवार- देखें Photos

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने यूनिक और देसी डांस स्टाइल में डांस के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने वायरल हो रहे इन वीडियो में भी कमाल के डांस स्टेप्स किए हैं. उनके डांस परफॉर्मेंस को देखने हमेशा की तरह फैन्स की भारी भीड़ जुटी हुई थी. वैसे भी सपना चौधरी के डांस वीडियो सोशल पर आते ही छा जाते हैं. उनका यह डांस वीडियो भी फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. हाल ही में सपना चौधरी का नया हरियाणवी सॉन्ग 'सुल्फा सररार ठा गया'रिलीज हुआ था. इस गाने ने यूट्यूब पर जमकर धमाल मचाया था.

धर्मेंद्र का करनाल स्थित नया ढाबा 'ही मैन' हुआ सील, 22 दिन पहले किया था उद्घाटन

देसी क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी. उन्होंने करियर की शुरुआत रागनी कलाकारों के साथ टीम का हिस्सा बनकर की थ . सपना चौधरी शुरुआत में हरियाणा और आस पास के राज्यों में रागनी प्रोग्रामो में रागनी पार्टियों के साथ हिस्सा लेती थी. उसके बाद उन्होंने स्टेज डांस करना शुरू किया फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. सपना चौधरी 'बिग बॉस 11' का भी हिस्सा रह चुकी हैं. इतनी ही नहीं बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी उन्होंने अपने डांस का जलवा बिखेरा है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Sapna Choudhary Dance, Sapna Dance, Sapna Choudhary Haryanvi Song, Sapna Choudhary Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com