विज्ञापन

सपना चौधरी ने घरेलू हिंसा केस के बाद शेयर किया पोस्ट, कहा- 'आप बहरे बन जाएं'

घरेलू हिंसा मामले में सपना चौधरी को राहत से हाल ही में राहत मिली थी, जिसके बाद उनका इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

सपना चौधरी ने घरेलू हिंसा केस के बाद शेयर किया पोस्ट, कहा- 'आप बहरे बन जाएं'
सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट

हरियाणा की एक्ट्रेस और सिंगर सपना चौधरी को दिल्ली की द्वारका महिला कोर्ट से घरेलू हिंसा मामले में मंगलवार को अंतरिम राहत मिल गई थी. अदालत ने उन्हें महिला संरक्षण कानून के तहत सुरक्षा प्रदान करते हुए उनके पति के खिलाफ कई प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं. द्वारका कोर्ट ने आदेश दिया है कि अगली सुनवाई तक सपना चौधरी के पति यशवीर साहू उनसे किसी भी तरह का संपर्क नहीं कर सकेंगे. इसके साथ ही उन्हें सपना चौधरी के घर, कार्यस्थल या किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम जैसे फिल्म प्रीमियर आदि में जाने से भी रोक दिया गया है. इसी बीच सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बहरा होने की सलाह दी और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया. 

सपना चौधरी का पोस्ट वायरल

सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ग्रीन कलर की साड़ी में सजधजकर पोज देती हुईं नजर आ रही हैं. पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा,  सुनो सखी...  कुछ तो लोग कहेंगे, वरना बेचारे जिंदा कैसे रहेंगें, उनका काम है कहना, आप बस बहरा बन जाएं और अपने चेहरे पर स्माइल बनाए रखें. इस पोस्ट पर फैंस ने हार्ट इमोजी शेयर की है और रिएक्शन दिया है. 

ये भी पढ़ें- पंचायत से नंबर वन का ताज छीनने आया टीवीएफ का नया शो, 5 दिन में ही 7 मिलियन लोगों ने देखा

सपना चौधरी का कोर्ट मामला 

न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी निधि सिंह ने सपना चौधरी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के बाद आदेश दिया था. याचिका में आरोप लगाया गया था कि उन्हें अपने वैवाहिक जीवन में घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ा और भविष्य में ऐसी घटनाओं के दोहराए जाने की आशंका बनी हुई है. याचिका में यह भी कहा गया कि कथित विवादों के चलते सपना चौधरी को अपना घर छोड़ना (ससुराल) पड़ा और वह वर्तमान में दिल्ली के नजफगढ़ स्थित अपने मायके में रह रही हैं. अदालत में उनकी ओर से अधिवक्ता प्रीति सिंह ने दलील दी कि 10 जून को सपना चौधरी की फिल्म ‘मोमाकू' का प्रीमियर होना है, जिसमें उनका उपस्थित रहना आवश्यक है, लेकिन आशंका जताई गई कि उनके पति वहां पहुंचकर हंगामा, धमकी या किसी तरह की बाधा उत्पन्न कर सकते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा और पेशेवर कार्य प्रभावित हो सकता है. सुनवाई के दौरान अदालत ने रिकॉर्ड में मौजूद दस्तावेज, चोटों की तस्वीरें और ऑडियो रिकॉर्डिंग सहित प्रस्तुत साक्ष्यों का अवलोकन किया.  इसके बाद अदालत ने प्रारंभिक रूप से मामले को गंभीर मानते हुए अंतरिम सुरक्षा देने का आदेश पारित किया. वहीं मामले की अगली सुनवाई 25 जुलाई को होनी है. 

सपना चौधरी के बारे में 

सपना चौधरी पॉपुलर हरियाणवी डांसर, सिंगर, मॉडल और एक्ट्रेस हैं. उन्होंने 12 साल की उम्र से परिवार की जिम्मेदारी संभाली है और स्टेज पर परफॉर्म करके अपने करियर की शुरूआत की थी. वहीं "सॉलिड बॉडी" और "तेरी आंख्या का यो काजल" जैसे गानों से यूट्यूब पर वायरल हुईं और पॉपुलर डांसर बन गईं. इसके बाद उन्होंने बिग बॉस जैसे शो में भी हिस्सा लिया. वहीं कई हरियाणवी फिल्मों में वह नजर आ चुकी हैं. जबकि कई गानों में उन्हें कोलाब करते हुए भी देखा जा सकता है. 

ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र के साथ काम करना था आसान, प्रोड्यूसर ने किया खुलासा, कहा- वह सेट पर रो पड़ते थे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com