विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2021

Sapna Choudhary ने हरियाणवी सॉन्ग 'बुद्धू बालमा' पर किया जोरदार डांस, Video ने मचाई धूम

मशहूर डांसर सपना चौधरी का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो पर खूब रिएक्शन भी आ रहे हैं.

Sapna Choudhary ने हरियाणवी सॉन्ग 'बुद्धू बालमा' पर किया जोरदार डांस, Video ने मचाई धूम
सपना चौधरी के डांस वीडियो ने मचाया धमाल
नई दिल्ली:

हरियाणवी सिंगर और मशहूर डांसर सपना चौधरी हमेशा अपने नए-नए अंदाज से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. उनके डांस वीडियो आए दिन वायरल होते हैं. देसी क्वीन के नाम से जानी जाने वाली डांसर सपना का फिर से एक डांस वीडियो सामने आया है, जिसमें वो हरियाणवी सॉन्ग 'बुद्धू बालमा' पर डांस कर रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना ने हरे रंग के सूट में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं और स्टेज पर अपने डांस से फैन्स का दिल जीत रही हैं. सपना चौधरी के इस डांस वीडियो पर फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं.

सपना चौधरी के इस डांस वीडियो को सोनोटेक रागिनी यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है. वीडियो की लोकप्रियता का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 27 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना के डांस शो को देखने हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी हुई है. वैसे भी सपना के डांस शो पूरे देश में मशहूर हैं. उनके शो में हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ती है.

सपना चौधरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनके कई म्यूजिक वीडियो रिलीज हुए हैं और कई कतार में हैं. सपना चौधरी ने हरियाणा की ऑर्केस्ट्रा पार्टी के साथ करियर की शुरुआत की थी. धीरे-धीरे वो हरियाणा और आस पास के राज्यों में रागिनी के कार्यक्रमों हिस्सा लेने लगीं और उनकी लोकप्रियता बढती चली गई. सपना चौधरी बाद में 'बिग बॉस 11' का भी हिस्सा बनीं और उनकी लोकप्रियता को चार चांद लग गए. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sapna Choudhary, Sapna Choudhary Dance, Sapna Choudhary Dance Video, Sapna Chaudhary Live Concert Viral Dance Video, Sapna Chaudhary Ragini Dance Videos, Sapna Chaudhary Old Stage Dance Videos, Sapna New Song, Sapna Video, New Haryanvi Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com