हरियाणवी सिंगर, डांसर और एक्टर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) शादी के बाद से सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव हैं. इस दौरान वो अपने डांस और फनी वीडियो के अलावा अपने फोटोशूट को भी शेयर कर रही हैं. सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने अब फिर से अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो मजाकिया अंदाज में नजर आ रही हैं. उन्होंने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो जमकर वायरल हो रहा है. सपना चौधरी (Sapna Choudhary Video) के वीडियो पर फैन्स के भी रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं.
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) को इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो बैठ कर रोने की एक्टिंग कर रही होती है, तभी एक शख्स फिल्म का डायलॉग बोलता है, 'छुटकी मार. छुटकी मार." शख्स की इस बात को सुन सपना चौधरी चुटकी बजा देती हैं और जोर-जोर से ठहाके लगाने लगती हैं." सपना चौधरी के इस फनी वीडियो को अभी तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं. बता दें कि सपना चौधरी इंस्टाग्राम पर 3.3 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनके कई म्यूजिक वीडियो रिलीज हुए हैं और कई कतार में हैं. सपना ने बॉलीवुड के अलावा हरियाणवी, पंजाबी और भोजपुरी फिल्मों में भी खूब नाम कमाया है. उन्होंने हरियाणा की ऑर्केस्ट्रा पार्टी के साथ करियर की शुरुआत की थी. धीरे-धीरे वो हरियाणा और आस पास के राज्यों में रागिनी के कार्यक्रमों हिस्सा लेने लगीं और उनकी लोकप्रियता बढती चली गई. सपना चौधरी बाद में 'बिग बॉस 11' का भी हिस्सा बनीं और फिर वो नई ऊंचाइयों को छूती चली गईं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं