- सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर में मंदिर भी नजर आएगा और दरगाह भी
- इस मंदिर में कव्वाली और आरती भी एक साथ होती है
- राज जैन ने अपनी जमीन को बेचकर इस मंदिर का निर्माण करवाया है
पंजाब (Punjab) के होशियारपुर के राज जैन इंसानियत को ही अपना धर्म मानते हैं और अपने इसी विश्वास को साबित करने के लिए उन्होंने सर्वधर्म सद्भाव की एक मिसाल पेश की है. सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर में आपको मंदिर भी नजर आएगा और दरगाह भी. यहां सिख, जैन, बौद्ध धर्मों से जुड़ी तस्वीरें भी दिखेंगी तो यहां कव्वाली भी होती है तो आरती भी. राज जैन ने अपनी जमीन बेचकर मंदिर और दरगाह का निर्माण करवाया है. इस मौके पर हिंदू, जैन, बौद्ध और मुस्लिम सहित अन्य सभी धर्म के वरिष्ठ धर्मगुरूओं भी मौजूद रहे. पंजाब के होशियारपुर में सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर में आपको सभी धर्म और विभिन्न धर्मों को मानने वाले धर्मावलंबी एक ही जगह पर मिल जाएंगे.
होशियारपुर के इस सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर में आपको मंदिर के साथ सिख, जैन, बौद्ध आदि सभी धर्म की फोटो भी नजर आएगी. यहां कई सालों से श्रद्धालु मन्नत मांगने आते हैं. श्रद्धालु नीतू ने कहा कि मेरी हर दुआ यहां आकर पूरी हो जाती है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
राज जैन ने अपनी जमीन को बेचकर यहां पर इमाम हुसैन अस की 4 साल की बेटी सकीना की याद में एक नया रौज़ा (श्राइन) बनाया है. इस मौके पर जैन धर्म के गुरू आचार्य विवेक मुनि, मुस्लिम धर्म गुरू मौलाना कल्बे जव्वाद सहित समेत बौद्ध आदि सभी धर्म के लोग और धर्मगुरू शामिल हुए. सभी धर्म गुरूओं ने राज जैन के इस कदम को सराहा और उनकी तरह भाईचारे की तरह रहने की सभी से अपील भी की.
यहां होती है कव्वाली भी और आरती भी
सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर में आपको कव्वाली भी मिलेगी और आरती करने को भी. यहां आपको लंगर भी मिलेगा तो क्रिसमस पर सेंटा का गिफ्ट भी. यहां कोई उतराखंड से आता है तो कोई यूपी से. साथ ही हर साल यहां पर प्रकाश पर्व भी मनाया जाता है, जिसमें शामिल होने देश-विदेश से श्रद्धालु यहां पर आते हैं.
मेरा धर्म इंसानियत है और ईश्वर से इश्क है : जैनराज जैन कहते हैं कि उन्हें कोई किसी एक धर्म का नहीं कहे, उनका धर्म इंसानियत का है और ईश्वर से इश्क है. उनका मानना है कि हम किसी भी धर्म के हों लेकिन हमे दूसरे धर्म का सम्मान करना चाहिए क्योंकि हर धर्म में बस इंसानियत सिखाई गई है. राज जैन ने सूफी सूफीवाद से प्रेरित होकर अपने नाम के आगे भी सूफी लगा लिया है. अब लोग उन्हें सूफी राज जैन के नाम से जानते हैं. जैन का ख्वाजा गरीब नवाज से भी काफी लगाव है. राज जैन की पत्नी दिव्या भी अपने पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती है और अपने इस ख्वाजा मंदिर के क्षेत्र में ही रहती हैं.
ये भी पढ़ें :
* "मुसलमान लगभग 18% हैं, हम केवल 2% हैं लेकिन...": अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल
* गुरदेव सिंह काउंके मामला : Encounters के बीच 30 साल पुराना मामला पंजाब पुलिस को डरा रहा
* SAD ने भगवंत मान पर केजरीवाल को ‘‘राजनीतिक शरण'' देने का आरोप लगाया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं