शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल को ‘‘राजनीतिक शरण'' देने और प्रवर्तन निदेशालय के समन के बीच उन्हें बचाने का बुधवार को आरोप लगाया. दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए बुलाया है. मुख्यमंत्री बुधवार शाम होशियारपुर जिले के एक विपश्यना केंद्र में 10 दिनों के प्रवास के लिए पहुंचे.
शिअद प्रवक्ता अर्शदीप कलेर ने एक बयान में कहा, ‘‘देश के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी राज्य के मुख्यमंत्री को केंद्रीय एजेंसी के चंगुल से बचाने के लिए दूसरे राज्य में राजनीतिक शरण मिली है.'' कलेर ने केजरीवाल से इस बात का जवाब देने को कहा कि अगर वह निर्दोष हैं तो प्रवर्तन निदेशालय से भाग क्यों रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि केजरीवाल पूछताछ का सामना नहीं कर सकते.''
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
आप ने मंगलवार को समन जारी करने के समय पर सवाल उठाते हुए कहा था कि पार्टी के अधिवक्ता नोटिस का अध्ययन कर रहे हैं और ‘‘कानूनी रूप से उचित'' कदम उठाए जाएंगे.पार्टी ने कहा था कि केजरीवाल का विपश्यना सत्र ‘‘पूर्व निर्धारित'' था और यह जानकारी सार्वजनिक थी. आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा था, ‘‘हर कोई जानता है कि मुख्यमंत्री 19 दिसंबर को विपश्यना सत्र के लिए जा रहे हैं. वह नियमित रूप से इस ध्यान सत्र के लिए जाते हैं. यह एक पूर्व निर्धारित और पूर्व घोषित कार्यक्रम है.''
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं