विज्ञापन

बिजली विभाग के इंजीनियर को ड्रग्स केस में फंसाने की थी कोशिश, पंजाब के DSP पर ही दर्ज हो गई FIR

एक जूनियर इंजीनियर को ड्रग्स के झूठे केस में फंसाने के मामले में पंजाब के एक डीएसपी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.

बिजली विभाग के इंजीनियर को ड्रग्स केस में फंसाने की थी कोशिश, पंजाब के DSP पर ही दर्ज हो गई FIR
डीएसपी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश कोर्ट ने दिया है. (सांकेतिक तस्वीर)
चंडीगढ़:

पंजाब पुलिस के एक DSP पर पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के एक जूनियर इंजीनियर (JE) को ड्रग्स की तस्करी के झूठे मामले में फंसाने की कोशिश करने का आरोप लगा है. 

FIR के मुताबिक, DSP के तीन साथियों ने कथित तौर पर इंजीनियर की कार में यूरिया का एक पैकेट रख दिया और झूठा दावा किया कि वह नशीला पदार्थ है. इसके बाद उन्होंने दिखावटी तलाशी ली और DSP को मौके पर बुलाया. बाद में JE को CIA स्टाफ ऑफिस ले जाया गया.

हालांकि, जब पुलिस को पता चला कि वह व्यक्ति PSPCL का जूनियर इंजीनियर है, तो उन्होंने ड्रग्स का कोई मामला दर्ज नहीं किया और उसे छोड़ दिया.

बाद में इंजीनियर ने इस कथित साजिश का पर्दाफाश करने का फैसला किया. खुद जांच-पड़ताल करके उसने इसमें शामिल तीन लोगों की पहचान की और उनके खिलाफ FIR दर्ज करवाई.

कोर्ट की कार्यवाही के दौरान, आरोपियों ने दावा किया कि DSP गुरसेवक सिंह बराड़ भी इस साजिश का हिस्सा थे. उनके बयानों के आधार पर, कोर्ट ने DSP गुरसेवक सिंह बराड़ के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया, जो पंजाब के फाजिल्का जिले के जलालाबाद में तैनात हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab, Drugs Case, Punjab Drug Case, Punjab News, Punjab Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com