पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल (Harsimrat Kaur Badal ) को रविवार को 'आदतन झूठा' बताया. वह इन आरोपों पर प्रतिक्रिया जता रहे थे कि राज्य सरकार एसजीपीसी द्वारा लंगर के लिए सामग्री की खरीद पर जीएसटी की अपनी हिस्सेदारी वापस करने के अपने वादे पर मुकर गई. सिंह ने एक बयान में कहा, वह आदतन झूठी हैं और अपने क्षुद्र राजनीतिक लाभ के लिए उन्हें धर्म को बीच में लाने में भी शर्म नहीं आती. मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शिरोमणि अकाली दल नेता द्वारा लगाये गए आरोपों को खारिज किया और कहा कि ये 'झूठ का एक और पुलिंदा जो उनकी विकृत मानसिकता को दिखाता है, और ऐसा लगता है कि लोगों को मूर्ख बनाकर और उन्हें भ्रमित करके सुख मिलता है.'
सीएम अमरिंदर सिंह का ऐलान, पंजाब में सरकारी विभागों में 19 हजार पदों पर होगी भर्तियां
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
उन्होंने कहा, 'राज्य में (चार सीटों के लिए) आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए कोई अर्थपूर्ण राजनीतिक मुद्दे के अभाव में, हरसिमरत और अकाली का शेष नेतृत्व लोगों को झांसा देने के लिए पूरी तरह से झूठ का सहारा ले रहा है.'बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत ने शनिवार को राज्य की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया था कि वह एसजीपीसी द्वारा लंगर के लिए की गई खरीद पर वसूली गई जीएसटी में अपनी हिस्सेदारी वापस नहीं कर रही है. सिंह ने कहा, 'तथ्य यह है कि राज्य सरकार ने स्वर्ण मंदिर, श्री दुर्ग्याणा मंदिर और श्री वाल्मीकि स्थल, राम तीरथ के संबंध में पंजाब के हिस्से के 100 प्रतिशत जीएसटी रिफंड को न केवल अधिसूचित किया है, बल्कि अमृतसर के उपायुक्त को इस वर्ष मई में चार करोड़ रुपये आवंटित भी किए थे.'
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं