विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2017

गुजरात और हिमाचल के चुनावी नतीजों से पहले पंजाब नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत

जालंधर में बीजेपी को आठ और अकाली दल को चार सीटें मिली हैं, दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं.

गुजरात और हिमाचल के चुनावी नतीजों से पहले पंजाब नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह.
चंडीगढ़: पंजाब में हुए नगर निगम और नगर पालिका चुनावों में कांग्रेस ने बाज़ी मार ली है. अृमतसर, जालंधर और पटियाला नगर निगमों में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल की है. पटियाला नगर निगम की 60 सीटों में से 56 के नतीजे आए हैं और सभी कांग्रेस ने जीती हैं. इसी तरह जालंधर नगर निगम की 80 में से 77 सीटों के नतीजे आए, जिनमें से 66 कांग्रेस के पक्ष में गए हैं. जालंधर में बीजेपी को आठ और अकाली दल को चार सीटें मिली हैं, दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं.

यह भी पढ़ें : अमरिंदर सिंह ने कहा पंजाब कैबिनेट विस्तार 18 दिसम्बर के बाद 

अमृतसर नगर निगम की 85 सीटों में से कांग्रेस ने 69 पर जीत हासिल की है. बीजेपी को छह और अकाली दल को छह सीटों पर ही जीत मिली है. 32 म्युनिसिपल कमेटी के भी चुनाव हुए जिनमें से 31 पर कांग्रेस की जीत हुई है. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत को अपनी सरकार की नीतियों की जीत बताया है.. 

VIDEO : पंजाब निकाय चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत


पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने चुनाव परिणाम पर खुशी जताते हुए कहा कि यह कांग्रेस की नीतियों के प्रति लोगों के समर्थन और विपक्ष के दुष्प्रचार की हार को दर्शाता है. पंजाब सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि कैप्टन साहब ने राहुल गांधी को एक तोहफा दिया है. एक दिन हुए राहुल गांधी को अध्यक्ष बने हुए और हमने उन्हें पहली जीत दे दी है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab Civic Elections
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com