Punjab: पंजाब के एडवोकेट जनरल( AG) एपीएस देओल (APS Deol)ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. देओल की इस पद पर नियुक्ति शुरुआत से ही विवादों में घिर गई थी क्योंकि उन्होंने बेअदबी मामले में 'दागी'पुलिस अधिकारियों का प्रतिनिधित्व किया. पंजाब कांग्रेस के कद्दावर नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Sidhu) लगातार राज्य केडीजीपी और एडवोकेट जनरल को बदले जाने की मांग कर रहे थे. गौरतलब है कि अमरिंदर सिंह के स्थान पर सीएम नियुक्त किए गए चरणजीत सिंह चन्नी की ओर से की गई नियुक्तियों का सिद्धू विरोध कर रहे और उन्होंने पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रमुख पद से इस्तीफा भी दे दिया था.
अखिलेश यादव ने किया ऐलान, अगले साल UP का विधानसभा चुनाव नहीं लडूंगा
सिद्धू का कहना था कि इन शीर्ष नियुक्तियों में कथित रूप से उनसे सलाह-मशविरा नहीं किया गया, और यहां तक कि विवादास्पद समझी गई नियुक्तियों में भी उन्हें पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया.सूत्रों का कहना है कि इन नियुक्तियों से सिद्धू खफ़ा थे, और उनका मानना है कि ये नियुक्तियां भ्रष्टाचार से लड़ने की उनकी घोषणाओं के आड़े आएंगी.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
NDTV World Summit | हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS केब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
हिम्मत है तो दामाद का नार्को टेस्ट करें : ड्रग्स मामले में महाराष्ट्र मंत्री पर BJP का पलटवार
गौरतलब है कि पंजाब कांग्रेस में लंबी समय से मची उथल-पुथल थमने का नाम नहीं ले रही है. पिछले माह सिद्धू ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र सार्वजनिक कर दिया. पत्र को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर कर उन्होंने यह इशारा किया है कि जिन मुद्दों को वह लंबे समय से उठाते आ रहे हैं, उन्हें निपटने के लिए चरणजीत सरकार द्वारा उठाए गए कदम से वह संतुष्ट नहीं हैं. वहीं इस मामले पर मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा था कि सभी मामलों का निपटारा किया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं