Punjab:पंजाब कांग्रेस में मतभेद के सुर थम नहीं रहे हैं. चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi)के राज्य का सीएम चुने जाने के बाद उम्मीद थी कि असंतोष और असहमति के सुर कम से कम कुछ समय के लिए थम जाएंगे लेकिन ऐसा होता लग नहीं रहा है. अब पंजाब राज्य कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) ने पार्टी के पंजाब के प्रभारी हरीश रावत (Harish Rawat) के उस बयान को लेकर असहमति जताई है जिसमें उन्होंने (रावत) ने कहा था कि अगले वर्ष होने वाले राज्य के विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly elections 2022) नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की अगुवाई में लड़े जाएंगे. जाखड़ ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा, 'चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) के सीएम पद के लिए शपथ ग्रहण वाले दिन रावत (हरीश रावत) का यह बयान कि चुनाव सिद्धू (नवजोत सिंह सिद्धू ) के नेतृत्व में लड़े जाएंगे, चौंकाने वाला है. इससे न केवल सीएम का अधिकार को न सिर्फ कम कर सकता है बल्कि इस पद पर उनके चुनाव पर भी सवाल उठाता है. '
On the swearing-in day of Sh @Charnjit_channi as Chief Minister, Mr Rawats's statement that “elections will be fought under Sidhu”, is baffling. It's likely to undermine CM's authority but also negate the very ‘raison d'être' of his selection for this position.
— Sunil Jakhar (@sunilkjakhar) September 20, 2021
-
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
NDTV World Summit | खामेनेई, मिनाब स्कूल पर हमले, भारत से दोस्ती पर क्या-क्या बोले ईरानी राजनयिक -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी
गौरतब है कि रावत ने रविवार को कहा था कि आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly elections 2022) उनकी पार्टी नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की अगुवाई में लड़ेगी. न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए रावत ने कहा था, 'हालांकि (राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का चेहरा) निर्णय कांग्रेस अध्यक्ष लेंगी लेकिन मौजूदा स्थितियों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तहत सीएम कैबिनेट के साथ चुनाव लड़ा जाएगा जिसके प्रमुख सिद्धू बेहद लोकप्रिय हैं. ' हरीश रावत ने यह भी कहा था कि चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) को पंजाब का अगला सीएम बनाने का फैसला सर्वसम्मति से हुआ. चन्नी सोमवार 11 बजे पंजाब के सीएम के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे.
चरणजीत सिंह चन्नी को कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) का स्थान लेना है जिन्होंने अपने और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ चले लंबे मतभेदों के बाद शनिवार को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है. यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब कुछ ही महीनों बाद , वर्ष 2022 में पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं. शपथ लेने से पहले चन्नी रूपनगर के एक गुरुद्वारे पहुंचे और माथा टेका. चन्नी दलित सिख समुदाय से आते हैं और अमरिंदर सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री थे. वह पंजाब के पहले दलित नेता हैं, जो राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे. चरणजीत सिंह चन्नी के सीएम बनने के ऐलान के बाद पंजाब के खराड़ में जश्न का माहौल है. उनके परिजनों, दोस्तों और समर्थकों ने उनके घर के बाहर जमकर जश्न मनाया. इस दौरान मिठाइयां भी बांटी गईं. इस मौके पर चन्नी की बहन ने कहा, "वह (चन्नी) बहुत मेहनत करने वाले शख्स हैं और राज्य के लिए बहुत अच्छा काम करेंगे."
- - ये भी पढ़ें - -
* चरणजीत सिंह चन्नी को CM बनाने के क्या हैं मायने? क्या है पंजाब का जातीय समीकरण?
* "आंध्र प्रदेश स्थानीय निकाय चुनावों में YSR कांग्रेस का क्लीन स्वीप, ZPTC में ज़ीरो पर BJP
* "हमने गांधी को नहीं बख्शा, आप कौन हैं?": कर्नाटक में धमकी देने वाला हिंदू महासभा नेता गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं