हिमाचल प्रदेश की बसों को एक बार फिर से पंजाब में निशाना बनाया गया है. इस बार गुरु की नगरी अमृतसर में हिमाचल प्रदेश रोडवेज की 4 बसों को निशाना बनाया गया है और बस के शीशे तोड़ने के बाद उस पर खालिस्तान लिखा गया है. पूरी घटना को लेकर एक बार फिर से पंजाब जाने वाली हिमाचल प्रदेश की बसों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं. गौरतलब है कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के आश्वासन के बाद भी पंजाब में एचआरटीसी बसों पर हमले रुक नहीं रहे हैं.

बस पर पंजाबी में लिखा खालिस्तान
उधर, अब तक पता नहीं चला है कि पुलिस को शिकायत दी गई है या नहीं. जानकारी के अनुसार, अमृतसर बस स्टैंड पर यह घटना हुई है. घटना के बाद की एक वीडियो सामने आई है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि बस के फ्रंट शीशे पर वार किया गया है. साथ ही बस की ड्राइवर वाली खिड़की पर पंजाबी में खालिस्तान लिखा गया है. एचआरटीसी की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर, ऊना, देहरा और हमीरपुर डिपो की ये बसें हैं, जो कि बस स्टैंड में खड़ी थी. इनमें दो बसों के शीशे तोड़े गए और दो बसों पर स्लोगन लिखे गए हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

पंजाब में पहले भी हो चुके हैं हिमाचल रोडवेज पर हमले
इससे पहले हिमाचल रोडवेज की चंडीगढ़-हमीरपुर मार्ग पर चलने वाली बस में 18 मार्च को मोहाली जिले के खरड़ में हुई तोड़फोड़ के मामले में पंजाब पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था. पंजाब पुलिस की टीम ने दोनों आरोपियों को ढूंढकर हिरासत में ले लिया है और उनके पास से कार भी बरामद कर ली गई है. गिरफ्तार किए आरोपियों में गगनदीप सिहं पुत्र जसबीर सिंह, निवासी मुक्तसर साहिब व हरदीप सिंह पुत्र नरेंद्र पाल सिंह, निवासी भट्ठा साहिब (रोपड़) शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं