विज्ञापन

पंजाब के जीरकपुर में रफ्तार का कहर, ऑडी कार ने विदेशी महिला को कुचला, भयावह VIDEO आया सामने

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विदेशी युवती मावलूदा एमकेयर अस्पताल से किसी मरीज को देखकर अपने दोस्त के साथ पैदल जा रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार ऑडी कार ने सडक पार कर रही युवती को जोरदार टक्कर मार दी.

पंजाब के जीरकपुर में रफ्तार का कहर, ऑडी कार ने विदेशी महिला को कुचला, भयावह VIDEO आया सामने
zirakpur hit and run case
  • पंजाब के जीरकपुर में तेज रफ्तार ऑडी कार ने पैदल जा रही विदेशी युवती को जोरदार टक्कर मार दी
  • टक्कर इतनी भीषण थी कि युवती सड़क के दूसरी ओर जा गिरी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई
  • युवती मावलूदा एमकेयर अस्पताल से किसी मरीज को देखकर अपने दोस्त के साथ पैदल जा रही थी
जीरकपुर:

देश में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला पंजाब के जीरकपुर का है. यहां देर रात वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार काले रंग की ऑडी कार ने पैदल जा रही विदेशी युवती को कुचल दिया.टक्कर इतनी भीषण थी कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हडकंप मच गया. घटना की जानकारी लगते ही मृतका की बहन तुर्की से भारत आ रही है. 

क्या है पूरी घटना?

जानकारी अनुसार यह हादसा देर रात करीब 12 बजे वीआईपी रोड स्थित एमकेयर अस्पताल के सामने हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विदेशी युवती मावलूदा एमकेयर अस्पताल से किसी मरीज को देखकर अपने दोस्त के साथ पैदल जा रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार ऑडी कार ने सडक पार कर रही युवती को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवती करीब 14 फुट ऊपर उछलकर सड़क की दूसरी ओर जा गिरी. हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं और अधिक खून बहने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

घटना के समय युवती के साथ मौजूद अभिषेक उर्फ अभी ने बताया कि मृतका उनकी दोस्त थी और वह एमकेयर अस्पताल में उसकी गर्भवती पत्नी का हालचाल पूछने के लिए आई थी. जब वह दोनों एक साथ अस्पताल के बाहर मुख्य मार्ग पर पहुंचे तो ऑडी कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर लगने से उसे भी हल्की चोटें आई हैं.

आरोपी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी. हालांकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस करीब एक घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली. बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर डेराबस्सी के सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके. जांच अधिकारी राज कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान विदेशी नागरिक मावलूदा के रूप में हुई है. उसकी बहन तुर्की से भारत आ रही है. उसके आने के बाद पोस्टमार्टम सहित आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab News, Zirakpur News, Punjab Hit And Run
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com