पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल (रिटायर्ड) जेजे सिंह शनिवार को शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए
चंडीगढ़:
पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल (रिटायर्ड) जेजे सिंह शनिवार को शिरोमणि अकाली दल (शिअद) में शामिल हो गए. अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल 71-वर्षीय जेजे सिंह के शिअद में शामिल होने के मौके पर पार्टी अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल मौजूद थे.
जेजे सिंह 4 फरवरी को हो रहे पंजाब विधानसभा चुनाव में पटियाला शहरी सीट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह के खिलाफ लड़ेंगे.
सुखबीर बादल ने संवाददाताओं से कहा कि जनरल सिंह ने पटियाला शहरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने में खुद ही दिलचस्पी दिखाई थी. उन्होंने विश्वास प्रकट किया था कि वह पूर्व सैन्यकर्मी अमरिंदर सिंह के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे.
जेजे सिंह ने कहा कि एक सैनिक का बेटा आपको (अमरिंदर सिंह) हराएगा और यह होगी ऐतिहासिक जीत. शुक्रवार को जब संवाददाता सम्मेलन में अमरिंदर सिंह से शिअद द्वारा उनके खिलाफ जनरल सिंह को चुनाव मैदान में उतारने के बारे में सवाल किया गया था तब उन्होंने कहा था कि सेना के इतिहास में यह पहली बार होगा कि 'एक कैप्टन, जनरल को हराएगा.'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
जनरल जेजे सिंह, पंजाब विधानसभा चुनाव 2017, अमरिंदर सिंह, कांग्रेस, अकाली दल, JJ Singh, Akali Dal, Punjab Assembly Polls 2017, Amrinder Singh, Congress