विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2017

पंजाब : संगरूर में पटाखा गोदाम में जोरदार धमाका, 4 लोगों की मौत

पंजाब के संगरूर जिले में मंगलवार रात एक पटाखा गोदाम में आग लगने के बाद हुए जोरदार धमाके में 4 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए.

Also Read in
पंजाब : संगरूर में पटाखा गोदाम में जोरदार धमाका, 4 लोगों की मौत
संगरूर: पंजाब के संगरूर जिले में मंगलवार रात एक पटाखा गोदाम में आग लगने के बाद हुए जोरदार धमाके में 4 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए. दमकल कर्मी तत्काल मौके पर पहुंच गए और गोदाम में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर देर रात काबू पा लिया गया. फिलहाल, आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

यह भी पढ़ें : मुंबई के मशहूर RK स्टूडियों में लगी भीषण आग, डांस रियलिटी शो का सेट जला

पुलिस के मुताबिक गोदाम में विस्फोट के कारण इमारत की छत क्षतिग्रस्त हो गई. घायलों को पटियाला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनमें से एक की हालत गंभीर है.

VIDEO : मुंबई में RK स्टूडियो में भीषण आग
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने संगरूर के उपायुक्त को निर्देश दिया है कि घायलों का मुफ्त में इलाज किया जाए. पुलिस इस घटना की जांच कर रही है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com