विज्ञापन
This Article is From Oct 24, 2017

लुधियाना में सूत के कारखाने में लगी भीषण आग, लाखों का माल हुआ खाक

पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना में मंगलवार को एक सूत के कारखाने की इमारत में भीषण आग लग गई.

लुधियाना में सूत के कारखाने में लगी भीषण आग, लाखों का माल हुआ खाक
प्रतीकात्मक इमेज
  • लुधियाना में सूत के कारखाने में लगी भीषण आग
  • इस आगलगी से लाखों का माल खाक हो गया
  • अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है
लुधियाना: पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना में मंगलवार को एक सूत के कारखाने की इमारत में भीषण आग लग गई. पुलिस ने बताया कि यह इमारत लोकप्रिय श्रृंगार सिनेमा हॉल के करीब स्थित है. हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. सूचना पर पहुंची दमकल की कम से कम 12 गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं.

VIDEO: कोलकाता में 19 मंजिला बिल्डिंग में आग लगी, दमकल की गाड़ियां मौके पर
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आग इतनी भीषण है कि इसके कारण इमारत का एक हिस्सा ढह गया. आग में लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fire In Yarn Factory, Ludhiyana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com