पंजाब के बठिंडा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखराज सिंह नट्ट के बेटे दविंदर नट्ट ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली. आत्महत्या से पहले दविंदर ने एक वीडियो में चंडीगढ़ के एक बिल्डर और उसके बेटों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया. दविंदर ने वीडियो में बताया कि कई वरिष्ठ नेताओं से मिलने के बाद भी उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई.