पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल (फाइल फोटो)
तरखानवाला (पंजाब):
पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को कहा कि बायोमास के जलने से होने वाले प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए पंजाब के प्रत्येक जिले में बायो-एथनॉल संयंत्र स्थापित किया जाएगा.
सुखबीर बादल, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल की उपस्थिति में पंजाब के तरखानवाला गांव में राज्य के पहले बायो एथनॉल संयंत्र की आधारशिला रखने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि बायो एथनॉल संयंत्र की स्थापना से राज्य के किसानों की आय में भी बढ़ोतरी होगी. इस मौके पर हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक अनिल पांडे भी उपस्थित थे.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पंजाब, सुखबीर सिंह बादल, बायो एथनॉल संयंत्र, Punjab, Sukhbir Singh Badal, Bio Ethanol Plant