विज्ञापन

पंजाब से लेकर राजस्थान और दिल्ली तक, इन राज्यों में मिलती है UPSC-PCS की मुफ्त कोचिंग

State Wise Free Coaching: आर्थिक रूप से कमजोर और मेधावी छात्रों के लिए कई राज्यों में मुफ्त कोचिंग की सुविधा दी जा रही है. पंजाब में भी एक ऐसी ही योजना शुरू की गई है.

पंजाब से लेकर राजस्थान और दिल्ली तक, इन राज्यों में मिलती है UPSC-PCS की मुफ्त कोचिंग
UPSC और PCS की मुफ्त कोचिंग

पंजाब सरकार की तरफ से ऐलान किया गया है कि राज्य के 1000 कॉलेज स्टूडेंट्स को UPSC और स्टेट सिविल सर्विसी यानी PCS की मुफ्त तैयारी कराई जाएगी. छात्रों को इन परीक्षाओं की तैयारी ऑनलाइन क्लासेस के जरिए कराई जाएगी. बताया गया है कि इस योजना के तहत सरकारी कॉलेजों के 750 और प्राइवेट कॉलेजों के 250 छात्रों को चुना जाएगा. चुने गए छात्रों को लाइव और रिकॉर्डेड लेक्चर, स्टडी मटेरियल, टेस्ट सीरीज, आंसर-राइटिंग की प्रैक्टिस और मेंटरशिप जैसी सुविधाएं मिलेंगी. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि पंजाब के अलावा बाकी किन राज्यों में इस तरह की मुफ्त कोचिंग दी जा रही है. 

देश के कई राज्य आर्थिक रूप से कमजोर और मेधावी बच्चों को मुफ्त कोचिंग देते हैं. इससे उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलता है और उनके सपनों को नई उड़ान मिलती है. राज्य सरकारें इस कोचिंग का पूरा खर्च उठाती हैं. 

ओडिशा में मुफ्त कोचिंग

ओडिशा में फ्री यूपीएससी सिविल सर्विसेज रेजिडेंशियल कोचिंग प्रोग्राम चलाया जाता है. इसमें छात्रों को मुफ्त रहना, खाना, पढ़ाई की सामग्री और रेजिडेंशियल कोचिंग दी जाती है. कई छात्र इस कोचिंग का फायदा उठाकर अधिकारी बन चुके हैं. 

तेलंगाना 

'तेलंगाना माइनॉरिटीज स्टडी सर्किल' के जरिए अल्पसंख्यक समुदायों के छात्रों को एक साल की यूपीएससी फाउंडेशन कोचिंग और रेजिडेंशियल ट्रेनिंग दी जाती है. इस कोचिंग में उन्हें तमाम तरह के कॉन्सेप्ट सिखाए जाते हैं. 

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में कई तरह की संस्थाएं ऐसी मुफ्त कोचिंग देने का काम कर रही हैं. इनमें  BARTI, TRTI, SARTHI, AMRUT और ARTI जैसी संस्थाएं शामिल हैं. ये संस्थाएं बच्चों को यूपीएससी से लेकर तमाम नौकरियों की ट्रेनिंग देने का काम करती हैं. 

राजस्थान 

राजस्थान में 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' चलाई जा रही है, जिसके तहत यूपीएससी और आरपीएससी (RPSC) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग सहायता मिलती है. 

तमिलनाडु 

तमिलनाडु में 'ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज कोचिंग सेंटर' के जरिए यूपीएससी के प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू के लिए मुफ्त कोचिंग दी जा रही है. इसके अलावा रहने की व्यवस्था और आर्थिक मदद दी जाती है.

दिल्ली की जय भीम योजना

दिल्ली में मेधावी छात्रों के लिए 'जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना' चलाई जा रही है. इसमें छात्रों को कोचिंग फीस और स्टाइपेंड दिया जाता है. 

यूपी में भी मुफ्त कोचिंग

उत्तर प्रदेश में 'मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना' के तहत छात्रों को मुफ्त ऑनलाइन और ऑफलाइन कोचिंग दी जाती है. साथ ही अनुभवी शिक्षकों का पूरा गाइडेंस भी मिलता है. 

उत्तराखंड में मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग 

उत्तराखंड में 'मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना' की हाल ही में शुरुआत हुई. इसके तहत छात्रों को प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी. तमाम सरकारी भर्तियों और परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन मुफ्त कोचिंग ले सकते हैं.

मणिपुर 

मणिपुर में भी सिविल सर्विस की तैयारी करने वाले छात्रों को 'मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना' के तहत मदद दी जाती है. 

यह भी पढ़ें | 'झारखंड सरकार अपने ही फैसले को नहीं कर पाई डिफेंड', JSSC CGL पर फैसले से भड़के प्रदर्शनकारी छात्र

यह भी पढ़ें | OBC आरक्षण: मां-बाप की सैलरी नहीं, उनकी पोस्ट-सेवा स्थिति से तय हो क्रीमी लेयर, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Free Coaching, UPSC Free Coaching, Punjab Free Coaching, Free PCS Coaching
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com