- पंजाब में जल्द ही 1279 नई सरकारी बसें चलने वाली है, ताकि परिवहन व्यवस्था बेहतर हो.
- पंजाब सरकार के मंत्री हरपाल सिंह चीमा की तरफ से यह जानकारी दी गई है.
- उन्होंने बताया कि यह बसें जल्द आधिकारिक तौर पर PRTC के बेड़े में शामिल हो जाएंगी.
पंजाब के लोगों के लिए अच्छी खबर है. ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन की पहुंच को बेहतर और विस्तारित करने के लिए नई बसें शामिल की जाएगी. पूरे प्रदेश में 1279 नई बसें शामिल होने जा रही हैं. पंजाब के परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा की तरफ से यह घोषणा की गई है. उन्होंने कहा कि इस साल सितंबर के मध्य तक 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें आधिकारिक तौर पर PRTC के बेड़े में शामिल हो जाएंगी. यह घोषणा चल रहे बुनियादी ढांचे के अपग्रेडेशन और सेवा विस्तार का मूल्यांकन करने के लिए पंजाब के परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की गई एक व्यापक समीक्षा बैठक के बाद की गई. परिवहन मंत्री ने खुलासा किया कि ये पूरी तरह से निर्मित मिडी बसें आयशर द्वारा तैयार और डिलीवर की जा रही हैं.
पंजाब में परिवहन व्यवस्था में होगा विस्तार
उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान, परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने परिवहन विभाग को विशेष रूप से सार्वजनिक परिवहन सेवाओं की गुणवत्ता को और ऊंचा उठाने के उद्देश्य से नवीन विचार प्रस्तुत करने के निर्देश दिए. उन्होंने पी.आर.टी.सी. और पनबस दोनों की लंबे समय की वित्तीय स्थिरता और परिचालन मजबूती सुनिश्चित करने के लिए आय के साधनों को बढ़ाने पर भी जोर दिया.
ये भी पढ़ेंः पंजाब में 6 लाख से अधिक कैशलेस उपचार; मुख्यमंत्री सेहत योजना में ₹10 लाख तक फ्री इलाज करा रही भगवंत मान सरकार
पंजाब में 1279 नई बसें
मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि सार्वजनिक परिवहन को नया स्वरूप देने में जुटी है. उन्होंने घोषणा की कि राज्य के बेड़े में 1279 नई बसें शामिल की जा रही हैं, इससे सरकारी बसों की संख्या पंजाब में 2267 से बढ़कर 3546 हो जाएगी. जो 20 सालों में सबसे बड़ी वृद्धि है और पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनने की दिशा में ले जाएगी.
परिवहन मंत्री ने कहा कि भगवंत मान सरकार प्रवासी भारतीयों, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों और आम यात्रियों के लिए संपर्क को भी मजबूत कर रही है. उन्होंने कहा इसके हिस्से के रूप में हमने जालंधर और लुधियाना से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए वोल्वो कोचों सहित 15 प्रीमियम एयरपोर्ट बसें चलाई हैं. इसने ट्रांसपोर्ट माफिया का शिकंजा तोड़ दिया है और सभी के लिए यात्रा को आसान बना दिया है.
ये भी पढ़ेंः पंजाब ने आजादी संघर्ष में सबसे बड़ा योगदान दिया, पंजाबियों ने बंटवारे की सबसे ज्यादा कीमत चुकाई–CM मान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं