अक्सर लोग एक बड़ा फंड तैयार करने के लिए शेयर बाजार, एफडी या SIP में पैसे लगाने का सोचते हैं. लेकिन अगर आपको मार्केट का रिस्क नहीं लेना है और म्युचुअल फंड या स्टॉक्स के झंझट में पड़े बिना घर बैठे सेविंग करनी है, तो गुल्लक का एक जादुई फॉर्मूला बेहद काम आ सकता है. इसे 'तारीख के हिसाब से बचत' का फॉर्मूला कहते हैं.यह बेहद आसान सा फॉर्मूला है, लेकिन जब पति-पत्नी मिलकर इस चैलेंज को पूरा करेंगे, तो साल के अंत में तक सच में आपके पास 1 लाख से ज्यादा का फंड तैयार हो जाएगा .आपको पता भी नहीं लगेगा कि कैसे 1 लाख तैयार हो गया और आप खुद बैंक बैलेंस देखकर हैरान रह जाएंगे .
जानिए कैसे काम करता है यह फॉर्मूला
अगर आप हर महीने सेविंग के लिए ज्यादा पैसे नहीं बचा पाते है, तो हर दिन छोटी-छोटी रकम से शुरुआत कर सकते हैं. इस सेविंग फॉर्मूले का नियम बेहद आसान है...जिस तारीख को जितना नंबर, उतने ही दस रुपये गुल्लक में डालने हैं...
इसे ऐसे समझिए..
- 1 तारीख: 10 रुपये
- 5 तारीख: 50 रुपये
- 10 तारीख: 100 रुपये
- 15 तारीख: 150 रुपये
- 20 तारीख: 200 रुपये
- 25 तारीख: 250 रुपये
- 30 तारीख: 300 रुपये
इसी तरह अगर महीने की 1 से 31 तारीख तक यही नियम अपनाया जाए, तो एक व्यक्ति का एक महीने में 4,960 रुपये का कलेक्शन जमा होता है. इस हिसाब से 12 महीने तक ऐसा करने पर अकेले एक व्यक्ति का करीब 59,520 रुपये का फंड तैयार हो जाएगा.
पति-पत्नी मिलकर ऐसे बना सकते हैं 1 लाख का फंड
1 लाख जमा करने का चैलेंज पूरा करने के लिए पति-पत्नी दोनों को मिलकर यह चैलेंज शुरू करना होगा. अगर दोनों मिलकर इस तारीख के हिसाब से बचत वाले नियम को फॉलो हैं, तो दोनों का गुल्लक फंड 12 महीनों में करीब 1,19,040 रुपये हो जाएगा. इस तरह 1 साल में 1 लाख जमा करने का टारगेट बिना किसी मार्केट रिस्क के आसानी से पूरा हो जाएगा.
जान लें ये जरूरी बात
अगर आप एफडी, म्यूचुअल फंड या शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं, तो आपका पैसा समय के साथ बढ़ता रहता है,लेकिन वहां रिटर्न की गारंटी नहीं होती और बाजार का रिस्क रहता है. वहीं, गुल्लक में रखे पैसे पूरी तरह सेफ रहता है और सेविंग का एक आसान तरीका है.
ये भी पढ़ें- DA Hike: क्या नवरात्रि से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा महंगाई भत्ते का तोहफा? कितनी बढ़ेगी सैलरी-पेंशन?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं