विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2017

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी: लुधियाना से बब्बर खालसा के 7 आतंकी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा के एक मॉड्यूल का भांडाफोड़ करते हुए सिख आंतकी समूह के 7 सदस्यों को लुधियाना से गिरफ्तार किया है.

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी: लुधियाना से बब्बर खालसा के 7 आतंकी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो.
  • पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा के एक मॉड्यूल का किया भांडाफोड़
  • गिरफ्तार लोगों में से तीन अमृतसर के रहने वाले हैं
  • पुलिस ने तीन पिस्तौल और कुछ गोला-बारूद बरामद किए गए हैं
लुधियाना: पंजाब पुलिस ने बब्बर खालसा के एक मॉड्यूल का भांडाफोड़ करते हुए सिख आंतकी समूह के 7 सदस्यों को लुधियाना से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से तीन पिस्तौल और कुछ गोला-बारूद बरामद किए हैं.

यह भी पढ़ें : यूपी एटीएस के हाथ चढ़ा बब्बर खालसा का आतंकवादी 'जसवंत'

लुधियाना पुलिस आयुक्त आरएन ढोके ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान ओंकार सिंह, जागरण सिंह, अमृतपाल सिंह, कुलदीप सिंह, जसबीर सिंह, अमनप्रीत सिंह और मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार लोगों में से तीन अमृतसर से हैं. सभी 7 लोगों को लुधियाना से गिरफ्तार किया गया हैं. उनके कब्जे से तीन पिस्तौल और 33 कारतूस बरामद किए गए हैं.

यह भी पढ़ें : प्रत्यर्पण से बचने के लिए पुर्तगाल में कानूनी लड़ाई लड़ रहा है 'बब्बर खालसा का आतंकी'

VIDEO: ISI की शह पर सिर उठा रहा है सिख आतंकवाद
लुधियाना के पुलिस आयुक्त ने कहा कि समूह के नेता की पहचान सुरिन्दर सिंह बब्बर के रूप में हुई है जो ब्रिटेन में रहता है और उन लोगों को वित्तीय सहायता तथा हथियार मुहैया करा रहा है. पुलिस के अनुसार बब्बर सोशल मीडिया के जरिए लक्ष्यों का चयन कर रहा था. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Babbar Khalsa International
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com