विज्ञापन

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, आखिरी तारीख से पहले आवेदन करें 12वीं पास

Punjab Haryana High Court Recruitment 2026: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में फराश और ड्राइवर के पदों पर भर्ती निकली है, जिसकी आखिरी तारीख नजदीक है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, आखिरी तारीख से पहले आवेदन करें 12वीं पास
ड्राइवर के पदों पर निकली है भर्ती, आखिरी तारीख नजदीक

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने ड्राइवर और फराश के 56 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, जिसके लिए आखिरी तारीख नजदीक है. इच्छुक उम्मीदवार 18 सितंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसे लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं. 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए नौकरी पाने का ये एक बड़ा मौका है. आइए जानते हैं कि कैसे आवेदन कर सकते हैं और किन पदों पर कितनी भर्ती निकाली गई है. 

ये है वैकेंसी की पूरी जानकारी

  • ड्राइवर: 25 पद (सामान्य- 21, SC/ST/BC- 3, एक्स-सर्विसमैन- 1)
  • फराश: 31 पद (सामान्य- 26, SC/ST/BC- 3, एक्स-सर्विसमैन- 2)
  • कुल पद: 56

12वीं पास कर सकते हैं आवेदन 

ड्राइवर के पदों के लिए 12वीं पास + मैट्रिक में हिंदी या पंजाबी विषय + LMV ड्राइविंग लाइसेंस + 2 साल का कार ड्राइविंग अनुभव मांगा गया है. वहीं फराश के लिए हिंदी और स्थानीय भाषा का ज्ञान जरूरी है. आयुसीमा की बात करें तो अधिकतम 35 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आरक्षित वर्गों को नियम अनुसार छूट मिलेगी. 

कैसे होगा सिलेक्शन?

इन पदों पर चयन के लिए पहले उम्मीदवारों को उनके नंबरों या फिर अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिसके बाद ड्राइविंग का प्रैक्टिकल होगा. आखिर में इंटरव्यू के बाद नौकरी दी जाएगी. फराश के पदों पर आवेदन करने वालों को फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (PET) देना होगा.

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क ड्राइवर के पदों के लिए अलग-अलग वर्गों के उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये से लेकर 1 हजार रुपये तक है. वहीं फराश के पदों पर आवेदन के लिए 600 रुपये से 700 रुपये तक शुल्क देना होगा. भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं. 

ये भी पढ़ें - UPSSSC सीनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू, UP PET पास होना जरूरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab Haryana High Court Driver Bharti, Punjab Haryana High Court, Job Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com