विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2019

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी के साथ 23 लाख रुपये की ठगी, जानें पूरा मामला

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर के साथ 23 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है. ठग ने फोन पर खुद को बैंक प्रबंधक बताते हुए धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी के साथ 23 लाख रुपये की ठगी, जानें पूरा मामला
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो)
  • पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह की पत्नी के साथ ठगी
  • 23 लाख रुपए की साइबर ठगी का मामला
  • पुलिस ने यह जानकारी दी
चंडीगढ़:

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर के साथ 23 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है. ठग ने फोन पर खुद को बैंक प्रबंधक बताते हुए धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बुधवार को बताया कि पटियाला से कांग्रेस सांसद कौर के साथ यह धोखाधड़ी की घटना कुछ दिन पहले हुई. पुलिस ने कहा कि ठग को गिरफ्तार कर लिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि फोन कॉल की पड़ताल के बाद झारखंड के रांची से पंजाब पुलिस की एक टीम ने जालसाज को गिरफ्तार किया.

पंजाब में धारा 370 के लिए जश्न या प्रदर्शन पर लगी रोक, बढ़ाई गई कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा

अधिकारियों ने कहा कि परनीत कौर को कुछ दिन पहले एक फोन आया था जब वह संसद सत्र में भाग लेने के लिए दिल्ली में थीं. खुद को एक राष्ट्रीयकृत बैंक का प्रबंधक बताते देते हुए, कॉल करने वाले व्यक्ति ने परनीत कौर से कहा कि उन्हें उनका वेतन जमा करने के लिए उनके बैंक खाते की जानकारी चाहिए. अधिकारियों ने कहा कि आखिरकार वह सांसद की खाता संख्या, एटीएम पिन, सीवीसी नंबर और एक ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) प्राप्त करने में सफल रहा. 

प्रियंका से जुड़े अमरिंदर के बयान पर बोली कांग्रेस: पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र

पुलिस ने बताया कि परनीत कौर को तब एक एसएमएस के जरिए पता चला कि उनके खाते से 23 लाख रुपये की राशि निकाली गई है. इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी. पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनदीप सिंह सिद्धू ने बुधवार को कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पंजाब पुलिस की एक टीम उसे झारखंड से ला रही है.

Video: मुख्‍यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंज़ूर किया नवजोत सिंह सिद्धू का इस्‍तीफा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amarinder Singh, Amarinder Singh Wife, Parneet Kaur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com