महाराष्ट्र के पुणे के बुधवार पेठ इलाके में एक 19 साल की नवविवाहिता ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली. घटना शाम लगभग 6:40 बजे की बताई जा रही है. नवविवाहिता ने एक पांच मंजिला इमारत से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें लिखा है कि उसने 'पारिवारिक दबाव' नहीं झेल पाने के कारण आत्महत्या करने का फैसला किया है.

लड़की की शादी 23 वर्षीय भगवान घारे से हुई थी, जो एक दिहाड़ी मजदूर है और मूल रूप से जामखेड का रहने वाला है.
अपने सुसाइड नोट में, उसने लिखा है कि वह अपने ससुराल में काम का दबाव नहीं झेल पा रही थी और परिवार की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रही थी, इसलिए उसने आत्महत्या करने का फैसला किया.
हालांकि इस मामले में अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है, लेकिन विश्रामबाग पुलिस स्टेशन में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है.
(पुणे से रेवती हिंग्वे की रिपोर्ट...)
| Helplines | |
|---|---|
| Vandrevala Foundation for Mental Health | 9999666555 or help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm) |
| (If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं