नई दिल्ली: स्विट्जरलैंड ने पुष्टि की है कि जिस महिला का जंजीरों से बंधा शव पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके से मिला था, वह स्विस नागरिक थी. ‘पीटीआई-भाषा' के एक प्रश्न के उत्तर में, दिल्ली स्थित स्विस दूतावास के मीडिया उप-प्रमुख वैलेन्टिन क्लिवाज ने एक बयान में कहा, “एफडीएफए (संघीय विदेश विभाग) भारत में एक स्विस नागरिक की मौत की पुष्टि करता है.”
उन्होंने कहा कि स्विस दूतावास यहां स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है. क्लिवाज ने कहा कि “डेटा सुरक्षा और व्यक्तिगत गोपनीयता” के कारणों से कोई और विवरण नहीं दिया जा सकता. करीब 30 साल की नीना बर्जर का क्षत-विक्षत शव शुक्रवार को तिलक नगर में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) स्कूल की दीवार के पास एक स्थान से मिला था. उसके हाथ-पैर जंजीरों से बंधे हुए थे और जंजीरों पर ताला लगा हुआ था.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कहा कि उसे विदेश मंत्रालय के माध्यम से जानकारी मिली है कि महिला - नीना बर्जर - के परिवार के सदस्य शव की पहचान के लिए भारत नहीं आ सकते हैं. बर्जर का शव पश्चिमी दिल्ली के एक अस्पताल के शवगृह में रखा गया है. पुलिस उस स्विस महिला का डीएनए परीक्षण कराने की योजना बना रही है जिसका जंजीरों से बंधा शव पिछले हफ्ते पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर से मिला था.
पुलिस ने कहा कि आरोपी के कब्जे से बर्जर के कई दस्तावेज और सामान मिले हैं और उनका उपयोग शरीर से एकत्र किए गए डीएनए नमूने से मिलान के लिए किया जा सकता है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “हम डॉक्टरों के एक बोर्ड से पोस्टमार्टम कराएंगे, लेकिन स्विस दूतावास से एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) या मंजूरी मिलने के बाद ही ऐसा किया जायेगा.”
दिल्ली पुलिस ने घटना के सिलसिले में गुरपीत सिंह (33) को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान, सिंह ने कबूल किया है कि उसने बर्जर की हत्या कर दी क्योंकि वह उससे शादी करना चाहता था लेकिन उसने उसके अनुरोध को ठुकरा दिया.
सिंह के अनुरोध पर बर्जर 11 अक्टूबर को दिल्ली आई थी. पुलिस को सिंह के पास से बर्जर का पासपोर्ट और वीजा जैसे दस्तावेज मिले हैं. दस्तावेजों के मुताबिक, वह ज्यूरिख की रहने वाली थी. पुलिस ने कहा कि वह स्विट्जरलैंड में एक विधि कंपनी में काम कर रही थी.
पुलिस ने कहा कि सिंह को चार दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया, और इस दौरान पुलिस ने अपराध स्थल पर वारदात को समझने के लिये घटनाक्रम का नाट्य रुपांतरण भी किया और उसे विभिन्न स्थानों पर ले गई जहां कथित तौर पर उसकी हत्या करने से पहले वह बर्जर के साथ गया था.
ये भी पढ़ें:-
"13 हॉटस्पॉट...": वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार का विंटर एक्शन प्लान तैयार
पराली जलाने का निरीक्षण करने गए थे हरियाणा के अधिकारी, किसानों ने बनाया बंधक
सर्दियों से पहले पंजाब में फिर जलाई जाने लगी पराली, दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने के आसार
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं