दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए विंटर एक्शन प्लान तैयार किया है. उन्होंने कहा कि सरकार की पहल की वजह से शहर में प्रदूषण का लेवल घटा है. सरकार ने प्रदूषण के हॉटस्पॉट की पहचान की है. इन सबके लिए अलग से प्लान बनाया है. प्रदूषण का बड़ा कारण पराली के समाधान के लिए पिछले 3 साल से पूसा बायोटिक कंपोजर मुफ्त में छिड़का जा रहा है. पिछले साल 4400 एकड़ में छिड़काव हुआ था, इस साल 5000 एकड़ से अधिक भूमि पर मुफ्त छिड़काव किया जाएगा.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
'दिल्ली में वायु प्रदूषण के 13 हॉटस्पॉट'
सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 13 हॉटस्पॉट की पहचान की गई है. वायु प्रदूषण से निपटने के लिए नोडल अधिकारियों को तैनात करने की सलाह दी गई है. साथ ही प्रदूषण से निपटने के लिए अधिकारियों को प्रदिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने और 15 सूत्री योजना का कार्यान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. सीएम केजरीवाल ने बताया कि डस्ट पॉल्युशन काम करने के लिए कंस्ट्रक्शन साइट पर नजर रखने के लिए 591 टीमें बनाई गई हैं. 82 रोड स्वीपिंग मशीनें लगाई जा रही हैं और 530 मशीन वाटर स्प्रिंकलर के लिए लगाई जा रही है.
'जगह-जगह होगा पानी का छिड़काव'
प्रदूषण को कम करने के लिए सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जाएगा, इसके लिए 258 मोबाइल एंटी स्मोकिंग लगाए जाएंगे. वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए PUC सर्टिफिकेट की जांच होगी. 10 साल पुरानी डीजल वाहन और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहन पर प्रतिबंधों का सख्ती से पालन कराने के लिए 385 टीमों का गठन किया गया है.सीएम केजरीवाल ने कहा कि कंजेशन काम करने के लिए विशेष टीमों को तैनात किया जाएगा. वैकल्पिक रूट लेने के लिए लोगों को पहले से बताया जाएगा. सीएम ने कहा कि खुले में कूड़ा जलाने पर रोक रहेगी. इसका सख्ती से पालन कराने के लिए 611 टीमों का गठन किया गया है.
'औद्योगिक प्रदूषण खास नजर'
औद्योगिक प्रदूषण पर नजर रखने के लिए 66 टीमें बनाई गई है, जो यह देखेंगी कि इंडस्ट्रियल यूनिट अनाधिकृत और प्रदूषणकारी ईंधन का उपयोग न किया जाए. प्रदूषण के हालात पर 24 घंटे नजर रखने के लिए ग्रीन वार रूम बनाया जाएगा. इस वार रूम को 3 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा, इसके लिए 9 मेंबर की विशेषज्ञ टीम तैनात की जा रही है.
दीवाली पर इस साल भी पिछले साल की तरह ही रोक रहेगी.
'लागू होगा ग्रेड रिस्पांस एक्शन प्लान'
दिल्ली में लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण को कम करने के लिए वृक्षारोपण अभियान के तहत 75 फ़ीसदी पेड़ लगाए जा चुके हैं. 15 अक्टूबर से इसका दूसरा चरण शुरू किया जाएगा. ई-वेस्ट से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए होलंबी कला में 20 एकड़ क्षेत्र में एक ई-वेस्ट पार्क विकसित किया जाएगा. जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और ग्रेड रिस्पांस एक्शन प्लान लागू किया जाएगा. इसके साथ ही कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट और एनसीआर राज्यों के साथ संवाद किया जाएगा.
ये भी पढे़ं-राष्ट्रीय स्तर पर पहुंची आप और पंजाब कांग्रेस की लड़ाई, मल्लिकार्जुन खड़गे ने ली एंट्री
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं