भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तर पश्चिम भारत में मानसून के फिर से दस्तक देने के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को मध्यम बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया.
ऐसी संभावना है कि बारिश की वजह से तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ जाएगा.दिल्ली में इस महीने में सामान्य 157.1 मिमी बारिश की तुलना में महज 63.2 मिमी बारिश दर्ज की गई क्योंकि दिल्ली और उत्तर पश्चिम भारत के इसके आसपास के इलाके दूसरी बार 10 अगस्त को ‘मानसून क्रम टूटने' के चरण में प्रवेश कर गए थे.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
आईएमडी ने अब उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में मानसून के फिर से दस्तक देने के साथ 19 अगस्त से 23 अगस्त के बीच मध्यम तथा कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान लगाया है.
मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि इस महीने के अंतिम 10 दिन में ‘अच्छी बारिश' होने की संभावना है और इससे राजधानी में जो बारिश की जो कमी हुई है, वह पूरी हो जाएगी.
सामान्य तौर पर दिल्ली में अगस्त के महीने में 247.7 मिमी बारिश होती है। आईएमडी ने इस महीने दिल्ली में सामान्य बारिश का अनुमान लगाया था.
जब मानसून हिमालय की तलहटी के करीब पहुंच जाता है तो देश के अधिकतर इलाकों में बारिश में गिरावट होती है। इस दौरान हिमालय के तलहटी के इलाकों, पूर्वोत्तर भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप के हिस्सों में बारिश बढ़ जाती है.
(Except for the headline, this story has not been edited by NDTV staff and is published from a press release)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं