विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2015

'अंकुर' से 'मंडी' और 'फायर' तक शबाना आजमी को क्यों याद किया प्रियंका चोपड़ा ने

'अंकुर' से 'मंडी' और 'फायर' तक शबाना आजमी को क्यों याद किया प्रियंका चोपड़ा ने
शबाना आजमी (फाइल फोटो)
'अंकुर', 'अर्थ', 'खंडहर', 'शतरंज के खिलाड़ी', 'गॉडमदर', 'स्वामी', 'भावना', 'अमर अकबर एंथॉनी', 'मंडी' जैसी फिल्मों में काम करने वाली शबाना आजमी ने अपने अभिनय से बॉलीवुड में एक खास जगह बनाई। यही वजह है कि आज 65 साल की उम्र में भी उनके लिए रोल लिखे जा रहे हैं। जल्द ही वह ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म 'जज्बा' में दिखाई देंगी।

बचपन से ही मिला अभिनय का माहौल
शबाना आजमी का जन्म 18 सितंबर, 1950 को उर्दू के प्रख्यात शायर व गीतकार कैफी आजमी और थिएटर अभिनेत्री शौकत आजमी के घर हुआ। शबाना ने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मनोविज्ञान में स्नातक की डिग्री ली है।
 


जया बच्चन को देखकर फिल्मों में आईं
जया बच्चन की फिल्म 'सुमन' से शबाना इस कदर प्रभावित हुईं कि उन्होंने फिल्मों में आने का मन बना लिया। इसके बाद उन्होंने भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान में दाखिला ले लिया। पहली ही फिल्म 'अंकुर' से ही शबाना को लोग पहचानने लगे।
 


हमेशा अपने दिल की सुनी
शबाना आजमी के लिए कहा जाता है कि उन्होंने समाज के बनाए नियमों के बजाय सदा अपने दिल की ही सुनी। फिर चाहे वह बोल्ड विषय पर बनी फिल्म 'फायर' में अभिनय करना हो या फिर शादीशुदा जावेद अख्तर से शादी करने का फैसला हो।

 


प्रियंका चोपड़ा ने यूं दी बधाई
प्रियंका ने ट्वीट किया है, शबाना आजमी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप हमेशा से मेरी पसंदीदा हैं.. हमेशा आपको देखा। ढेर सारा प्यार। फिलहाल प्रियंका अमेरिका में हैं।

 


'अंकुर' से किया सफर शुरू
जाने माने गीतकार जावेद अख्तर की पत्नी शबाना ने 1974 में श्याम बेनेगल के निर्देशन में बनी फिल्म ‘अंकुर’ से अपना करियर शुरू किया था और जल्द ही वह समानान्तर सिनेमा की मुख्य अभिनेत्रियों में शुमार हो गई।

 


पांच बार मिल चुका है सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार
फिल्मों में विविधतापूर्ण भूमिकाओं से हर आयु वर्ग की तारीफें हासिल करने वाली शबाना को पांच बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2012 में उन्हें पद्मभूषण से नवाजा गया था।

 


दीया ने भी दी बधाई
अभिनेत्री - निर्देशक दीया मिर्जा ने शबाना को शुभकामनाएं देते हुए ट्विटर पर लिखा है, जन्मदिन की शुभकामनाएं, शबाना आजमी। आप कमाल की हैं और आपकी मानवता मुझे प्रेरित करती है। हुमा कुरैशी ने भी ट्वीट कर शबाना आजमी को बधाई दी है।

शबाना ने कहा, शुक्रिया
जन्मदिन पर मिली शुभकामनाओं को लेकर शबाना आजमी खुश हैं और उन्होंने कहा, जन्मदिन पर मिले प्यार और स्नेह से अभिभूत हूं। अपनापन और सम्मान महसूस कर रही हूं। धन्यवाद, आप सभी मेरी शक्ति हैं।  चार दशक से अधिक लंबे अपने करियर मे शबाना ने 120 से अधिक हिन्दी और बंगाली फिल्मों में काम किया। वह अगले महीने प्रदर्शित होने वाली फिल्म ‘जज्बा’ में ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ नजर आएंगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
बुके दिया, शॉल पहनाई...राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पास होने पर ऐसे जताया PM मोदी का आभार
'अंकुर' से 'मंडी' और 'फायर' तक शबाना आजमी को क्यों याद किया प्रियंका चोपड़ा ने
हिंसक प्रदर्शन में घायल हुए जामिया स्टूडेंट्स को मिला क्रिकेटर इरफान पठान का साथ, बोले- 'हमारा देश...'
Next Article
हिंसक प्रदर्शन में घायल हुए जामिया स्टूडेंट्स को मिला क्रिकेटर इरफान पठान का साथ, बोले- 'हमारा देश...'
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com