विज्ञापन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने जब खुलेआम उड़ाया था सलमान खान का मजाक, कहा था- रीटेक नहीं देते भाईजान

सलमान खान के साथ 930 करोड़ रुपये की सुपरहिट फिल्म देने वाले नवाजुद्दीन सिद्दकी ने खुलकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया. इस दौरान वे सलमान खान के बारे में बात करते हुए जरा ज्यादा ही फ्री हो गए.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने जब खुलेआम उड़ाया था सलमान खान का मजाक, कहा था- रीटेक नहीं देते भाईजान
सलमान खान पर क्या बोल गए नवाजुद्दीन सिद्दीकी
Social Media
नई दिल्ली:

नवाजुद्दीन सिद्दकी बॉलीवुड से लेकर ओटीटी तक का जाना माना नाम बन चुके हैं. शायद ही ऐसा कोई स्टार होगा जिसके साथ नवाजुद्दीन ने स्क्रीन न शेयर की हो या फिर वो नवाज का मुरीद न बन गया हो. नवाजुद्दीन सिद्दकी वैसे तो शाय किस्म के एक्टर हैं. लेकिन मौका मिले तो अपने ह्यूमर का फन भी दिखा ही देते हैं. एक पुराने चैट शो का वायरल वीडियो ये जाहिर कर रहा है कि नवाजुद्दीन सिद्दकी कितने मजाकिया हैं. इस शो में उनसे सलमान खान और शाहरुख खान के साथ एक्टिंग का एक्सपीरियंस पूछा गया. बदले में नवाजुद्दीन सिद्दकी ने जो जवाब दिया उसने हंसने पर मजबूर कर दिया.

शाहरुख खान के साथ काम करने का एक्सपीरियंस

नवाजुद्दीन सिद्दकी ने शाहरुख खान के साथ फिल्म रईस में काम किया है. जब उनसे सवाल हुआ कि शाहरुख खान के साथ काम करने का एक्सपीरियंस कैसा रहा. तब उन्होंने जवाब दिया कि उनके साथ काम करना एक शानदार मौका था. नवाजुद्दीन सिद्दकी ने बताया

कि शाहरुख खान एक एक सीन को संजीदगी से लेते हैं. जब तक कि वो खुद सेटिस्फाई नहीं होते या सीन बेहतर तरीके से नहीं होता वो बार बार उस सीन को करते हैं. फिर चाहें कितने भी रीटेक हो जाएं.

भाईजान नहीं देते रीटेक

यही सवाल जब सलमान खान के बारे में हुआ तो नवाजुद्दीन सिद्दकी ने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया जो सलमान खान के स्वैग को मैच भी करता है. वहीं कुछ लोगों को नवाज की बात सलमान भाई का मजाक उड़ाने जैसी लगी. बजरंगी भाईजान और किक जैसी मूवी में सलमान खान के साथ काम कर चुके नवाजुद्दीन सिद्दकी ने कहा कि सलमान खान रीटेक नहीं देते. ये सुनते ही सब लोग हंस पड़े. नवाजुद्दीन सिद्दकी ने कहा कि भाईजान ने एक बार सीन कर दिया तो कर दिया. वो उसे दोबारा नहीं करते. बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दकी और सलमान खान की बजरंगी भाईजान देश से लेकर विदेशों तक में हिट रही थी. इस फिल्म ने दुनियाभर से 920 करोड़ रुपया का कारोबार किया था. 

यह भी पढ़ें: छलका द केरल स्टोरी 2 की एक्ट्रेस का दर्द 'मुझे मेरे सांवले रंग की वजह से रिजेक्ट किया गया था, मैं 7 साल की थी'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nawazuddin Siddique, Salman Khan, Nawazuddin Siddiqui, Nawazuddin Siddiqui Birthday, Nawazuddin Siddiqui Age, Nawazuddin Siddiqui Daughter, Nawazuddin Siddiqui Wife, Nawazuddin Siddiqui Divorce, Nawazuddin Siddiqui Romantic Movies, Nawazuddin Siddiqui Movies, Nawazuddin Siddiqui Village, Nawazuddin Siddiqui First Movie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com