विज्ञापन

मनीषा कोइराला का 'अनवर' भाई, एक्ट्रेस ने बर्थडे पर शेयर की फोटो, 'मौला मेरे मौला' एक्टर 19 साल बाद दिखते हैं ऐसे

सिद्धार्थ कोइराला ने अपने करियर की शुरुआत 2004 में फिल्म 'पैसा वसूल' के प्रोड्यूसर के तौर पर की थी. उनकी सबसे मशहूर फिल्म 2007 की रोमांटिक थ्रिलर 'अनवर' थी. यह फिल्म पिट गई, लेकिन इसके दो गाने 'मौला मेरे मौला' और 'तोसे नैना' आज भी काफी मशहूर हैं और सुने जाते हैं.

मनीषा कोइराला का 'अनवर' भाई, एक्ट्रेस ने बर्थडे पर शेयर की फोटो, 'मौला मेरे मौला' एक्टर 19 साल बाद दिखते हैं ऐसे
सिद्धार्थ कोइराला की फोटो वायरल

बॉलीवुड में कई भाई-भाई और भाई-बहन की जोड़ियां आईं, जिनमें से एक ने तो अपनी बड़ी पहचान बना ली तो वहीं दूसरा कहीं गुम हो गया. आज हम जिस भाई-बहन की जोड़ी की बात कर रहे हैं उनका नाता हमारे पड़ोसी देश नेपाल से हैं. नेपाल के पहले निर्वाचित प्रधानमंत्री विश्वेश्वर प्रसाद कोइराला थे. उन्होंने 1959 से 1960 तक राष्ट्र की सेवा की. भारत से भी उनका जुड़ाव रहा. बी.पी. कोइराला के बेटे प्रकाश कोइराला ने 2005 से 2006 तक नेपाल के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण मंत्री के रूप में काम किया. प्रकाश के बच्चे मनीषा कोइराला और सिद्धार्थ कोइराला ने बॉलीवुड में एक्टिंग की. जहां मनीषा बॉलीवुड में एक स्टार बनीं, वहीं सिद्धार्थ को कभी सफलता का स्वाद नहीं मिला. आइए जानते है कि सिद्धार्थ आज कहां हैं और कैसे दिखते हैं.

सिद्धार्थ कोइराला का फिल्मी करियर

सिद्धार्थ कोइराला ने अपने करियर की शुरुआत 2004 में फिल्म 'पैसा वसूल' के प्रोड्यूसर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने एक अमेरिकी फिल्म 'टेररिज्म: बायो अटैक' लिखी, जिसका प्रीमियर सीधे 2005 में टीवी पर हुआ. उसी साल सिद्धार्थ ने बॉलीवुड में फिल्म 'फन- कैन बी डेंजरस समटाइम्स' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. उनकी सबसे मशहूर फिल्म 2007 की रोमांटिक थ्रिलर 'अनवर' थी. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई, लेकिन इसके दो गाने 'मौला मेरे मौला' और 'तोसे नैना' आज भी काफी मशहूर हैं और सुने जाते हैं.

सिद्धार्थ की आखिरी दो हिंदी फिल्में, 'देख भाई देख' और 'देशद्रोही 2' - 2009 में रिलीज हुई थीं. 2014 में उन्होंने एक नेपाली फिल्म 'मेघा' में भी अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन वह भी बॉक्स ऑफ़िस पर बुरी तरह फ्लॉप रही. तब से, सिद्धार्थ कोइराला लगभग सार्वजनिक जीवन से गायब ही हो गए हैं, लेकिन उनका एक प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट जरूर है.

अब पहचानना है मुश्किल

20 मई को जब उनके जन्मदिन पर उनकी बहन मनीषा कोईराला ने उनकी तस्वीर पोस्ट की तो लोग उनके लेटेस्ट लुक को देखकर हैरान रह गए. एक बार को तो उन्हें पहचानना भी मुश्किल है. उन्हें देख आप समझ ही नहीं पाएंगे कि ये अनवर फिल्म वाले हीरो हैं. सिद्धार्थ अब एक वेलनेस कोच, न्यूट्रीशनिस्ट और फिटनेस ट्रेनर के तौर पर काम करते हैं.        

यह भी पढ़ें: गृहणी बनने के लिए 34 की उम्र में की शादी, दांव लगाया करियर, शाहरुख-शाहिद-अक्षय की हीरोइन, रेडियो जॉकी से हुआ प्यार                                                                            

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manisha Koirala, Siddharth Koirala, Siddharth Koirala Birthday, Siddharth Koirala Photo, Siddharth Koirala Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com