राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो)
पटना:
राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अब हाल के दिनों में सीमा पर शहीद हुए बिहार के सभी जवानों के घर जाएंगे. लालू यादव ने यह घोषणा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी मृतक जवानों के परिवार वालों को दो लाख रुपये भी देगी.
लालू यादव इस घोषणा के बाद अपने बेटे तेजप्रताप यादव के साथ वैशाली ज़िले के महुआ स्थित शहीद राजीव राय के घर पहुंचे, जिनकी हाल ही में उधमपुर की सीमा पर मौत हुई थी. राजीव सीमा सुरक्षा बल के जवान थे. लालू यादव का दावा है कि उनकी सरकार नीतिगत रूप से फ़ैसला ले चुकी है कि हर मृतक के परिवार को 11 लाख रुपये देगी.
हालांकि जब कारगिल की लड़ाई हुई थी तब की राबड़ी सरकार अगले दिन अंत्येष्टि के बाद दस लाख रुपये देती थी. उस समय राबड़ी देवी और लालू यादव हर शहीद के पार्थिव शरीर के पहुंचने पर ख़ुद हवाईअड्डे पर उपस्थित रहते थे. लालू यादव ने हरियाणा के पूर्व सैनिक के ऊपर विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह की टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि वो ख़ुद मानसिक रोगी हैं इसलिए सब उन्हें मानसिक रोगी लगते हैं.
लालू का कहना है कि किसी केंद्रीय मंत्री को ऐसे बयान देने से बचना चाहिए. लेकिन उन्होंने दावा किया कि सेना के रिटायर्ड लोगों में वन रैंक वन पेंशन ठीक से लागू ना होने से काफ़ी असंतोष है. इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बयान जारी कर पूर्व सैनिक की आत्महत्या की घटना को दुखद बताया है और कहा कि केंद्र सरकार इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करे.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
लालू प्रसाद यादव, शहीद, राजद, राष्ट्रीय जनता दल, राबड़ी देवी, वीके सिंह, Lalu Prasad Yadav, House Of Martyrs, RJD, Rabri Devi, VK Singh