विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2016

एनडीटीवी इंडिया बैन पर नीतीश कुमार ने कहा - केंद्र सरकार का फैसला निंदनीय

एनडीटीवी इंडिया बैन पर नीतीश कुमार ने कहा - केंद्र सरकार का फैसला निंदनीय
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीटीवी इंडिया पर एक दिन के लिए प्रतिबंध लगाने के एनडीए सरकार के फैसले की आलोचना की है और इसे अभिव्यक्ति की आजादी का अपमान बताया. नीतीश ने एक बयान में कहा कि एनडीटीवी इंडिया चैनल पर रोक लगाने का सरकार का फैसला निंदनीय है, यह फैसला मीडिया की आजादी को नियंत्रित करने के समान है. भारत जैसे देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष मीडिया का होना काफी जरूरी है.

जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार ने कहा कि मीडिया की आजादी को नियंत्रित करने का मौजूदा केंद्र सरकार का फैसला अभिव्यक्ति की आजादी का पूरी तरह से निरादर है. उन्होंने कहा कि मीडिया को लोकतंत्र में चौथा खंभा माना जाता है और यह लोगों की आवाज और मुद्दों को उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
एनडीटीवी इंडिया पर बैन, नीतीश कुमार, मीडिया पर बैन, एनडीटीवी इंडिया पर प्रतिबंध, NDTV India Ban, Nitish Kumar, NDTV Ban, बिहार, बिहार न्यूज, Bihar, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com