विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2016

लालू, उनके बड़े पुत्र के काफिले में शामिल पुलिस जीप पलटी, चार पुलिसकर्मी घायल

लालू, उनके बड़े पुत्र के काफिले में शामिल पुलिस जीप पलटी, चार पुलिसकर्मी घायल
लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो)
हाजीपुर: राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद और उनके बड़े बेटे तथा स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव के काफिले में शामिल एक जीप गुरुवार को वैशाली जिले के पटना-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर गांधी सेतु के उत्तरी छोर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

हादसे में जीप पर सवार चार पुलिसकर्मी घायल हो गए. वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर नगर थाना अध्यक्ष सुनिल कुमार ने बताया कि इस हादसे में अवर निरीक्षक रविन्द्र राय, तीन अन्य पुलिसकर्मी बिजेन्द्र मंडल, रवि कुमार रमण और रंजन कुमार घायल हो गए. उन्होंने बताया कि घायल हुए सभी पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए जिला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है.

इस हादसे में घायल पुलिसकर्मियों में शामिल बिजेन्द्र मंडल ने बताया कि पटना-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर गांधी सेतु के उत्तरी छोर के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक ऑल्टो कार के अचानक बायीं ओर से प्रवेश करने पर उसे बचाने के क्रम में उनकी जीप रोड डिवाइडर पर चढ़ गयी और अनियंत्रित होकर पलट गयी.

राजद प्रमुख लालू प्रसाद और तेज प्रताप वैशाली जिले के महुआ के चकबाजे गांव में शहीद सैनिक राजीव राय के घर पर उनके परिजनों से मिलने जा रहे थे. हादसे के बाद इन नेताओं का कारकेड महुआ के लिए रवाना हो गया.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लालू प्रसाद यादव, तेज प्रताप यादव, लालू का काफिला, जीप पलटी, बिहार न्‍यूज, Lalu Prasad Yadav, Tej Pratap Yadav, Lalu Prasad Yadav’s Escort Police Jeep, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com