पटना:
बिहार के लाखों लोगों को लंबे अर्से से जिस खबर का इंतजार था, वह आ गई है। आज से दीघा पुल को रेल सेवा के लिए खोल दिया गया है।
इसके जरिये कम समय में उत्तरी बिहार से लोग पटना आ-जा सकेंगे। 2900 करोड़ की लागत से बने इस रेल-रोड ब्रिज को बनाने का काम 2002 में तबके प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने शुरू किया था। इस पुल के चालू होने से खासकर हाजीपुर, मुज़फ़्फरपुर, छपरा और सीवान के लोग रेल रूट के जरिये पटना से जुड़ गए हैं। इससे पहले हाजीपुर के रास्ते महात्मा गांधी सेतु ही सड़क के रास्ते पटना जाने का एकमात्र जरिया था।
समयसीमा बढ़ने के साथ बढ़ती गई निर्माण लागत
वर्ष 1997-98 के रेल बजट के दौरान दीघा पुल का प्रस्ताव किया गया था। इसके निर्माण पर 600 करोड़ रुपए की लागत अनुमानित थी। कैबिनेट से एनओसी मिलने के बाद वर्ष 2002-03 में इस पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। पहले निर्माण की समयसीमा 2007-08 निर्धारित थी, लेकिन इसके समयसीमा बढ़ने के साथ लागत भी बढ़नी शुरू हो गई। बाद में इसकी समयसीमा 2011 और निर्माण की लागत 1389 करोड़ रुपए तय की गई। बाद में इसकी समयसीमा बढ़ाकर मार्च 2015 और लागत 2921 करोड़ रुपए की गई। आखिरकार 3 फरवरी 2016 को इस पुल का उद्घाटन हुआ।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं