मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को इंदिरा गांधी के शासन को ब्रितानियों से भी खराब बताने वाले बिहार सरकार की वेबसाइट के एक लेख पर राज्य की गठबंधन सरकार में घटक दल कांग्रेस पर कटाक्ष किया।
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने दो सप्ताह पहले मुंबई में कांग्रेस की एक पत्रिका में प्रकाशित उन लेखों का भी जिक्र किया, जिनमें जवाहर लाल नेहरू और सोनिया गांधी की निंदा की गई थी।
शर्मा ने दावा किया कि विपक्षी दल और इसके नेताओं के बारे में ‘‘सच’’ इससे जुड़े विभिन्न मंचों से सामने आ रहा है।
उन्होंने कहा, ‘‘इससे पहले यह ‘कांग्रेस दर्शन’ था और अब हमारे सामने बिहार सरकार की वेबसाइट है, सच सामने आ रहा है। कांग्रेस चाहे कुछ भी कहे, लेकिन ये तथ्य हैं, जो जनता के सामने आ रहे हैं।’’

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
भारतीय जनता पार्टी, इंदिरा गांधी, बिहार सरकार, वेबसाइट, BJP, Indira Gandhi, Bihar Government, Website