- वैशाली जिले की घटना, पटना से बोट लेकर पहुंची थी NDRF टीम
- अस्पताल ले जाने के दौरान महिला ने दिया जुड़वां बच्चे को जन्म
- पहले भी वैशाली में ही एक अन्य महिला का बोट पर प्रसव कराया गया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:
बाढ़ प्रभावित बिहार में एनडीआरएफ की टीम ने एक बार फिर बोट पर एक गर्भवती महिला की सफलतापूर्वक डिलीवरी कराई. रविवार सुबह वैशाली जिले के राघोपुर थाने की 25-वर्षीय रेखा देवी को प्रसव पीड़ा हुई. महिला की बहन के जरिये एनडीआरएफ के कमांडेंट को 7 बजे इस बात की जानकारी मिली और सुबह सवा सात बजे एक बोट को रवाना कर दिया गया.
एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर ऋषिकेश और चार अन्य बचावकर्मी 50 मिनट की यात्रा के बाद गंगा पार कर बोट से कच्ची दरगाह, पटना से महिला के गांव चंद्रपुरा पहुंचे. एनडीआरएफ की टीम महिला को तत्काल अन्य लोगों के साथ पटना की ओर रवाना हो गई. लेकिन प्रसव पीड़ा बढ़ने के साथ ही महिला की स्थिति गंभीर होते देख उसे तुरंत मोहनपुर (राघोपुर) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने का निर्णय लिया गया.

बोट को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र की तरफ मोड़ा गया, लेकिन बीच रास्ते में ही बोट में महिला का प्रसव कराया गया और उसने जुड़वां बच्चे को जन्म दिया. थोड़ी देर बाद जच्चा और दोनों बच्चे को अस्पताल पहुंचा दिया गया. जच्चा और दोनों बच्चे स्वस्थ हैं. इससे पहले वैशाली जिले में ही बाढ़ पीड़ितों को बचाकर ला रही एनडीआरएफ की बोट पर एक गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
बिहार बाढ़, बोट पर बच्चे का जन्म, वैशाली, राघोपुर, एनडीआरएफ, Bihar Flood, Woman Gives Birth On Boat, NDRF, NDRF Boat, Raghopur, Vaishali, बिहार, बिहार न्यूज, Bihar News, Bihar