- आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने राघव चड्ढा पर अरविंद केजरीवाल के सिपाही न रहने का आरोप लगाया है.
- अनुराग ढांडा ने संसद में राघव चड्ढा के सीमित समय में गैरजरूरी मुद्दों पर बोलने की आलोचना की है.
- ढांडा ने कहा- गुजरात में सैकड़ों AAP कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर राघव चड्ढा ने संसद में आवाज नहीं उठाई.
आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के हालिया बयान और वीडियो को लेकर पार्टी के भीतर असंतोष खुलकर सामने आ गया है. पार्टी नेता अनुराग ढांडा ने राघव चड्ढा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अब अरविंद केजरीवाल के सिपाही नहीं रहे हैं और सरकार के खिलाफ खुलकर बोलने से घबराने लगे हैं. चड्ढा के बयान पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पार्टी मुद्दे से अलग बोलना पार्टी नेता पर कार्रवाई करती है.
अनुराग ढांडा ने कहा, 'हम केजरीवाल के सिपाही हैं. निडरता हमारी पहली पहचान है. जो डर जाए, वो देश के लिए क्या लड़ेगा?'
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हम केजरीवाल के सिपाही हैं। निडरता पहली पहचान है हमारी।
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) April 3, 2026
कोई मोदी से डर जाए तो लड़ेगा क्या देश के लिए?
संसद में थोड़ा सा समय मिलता है बोलने का पार्टी को, उसमें या तो देश बचाने का संघर्ष कर सकते हैं या एयरपोर्ट कैंटीन में समोसे सस्ते करवाने का।
गुजरात में हमारे सैंकड़ों…
'संसद में सीमित मिलता है, ऐसे मुद्दों पर बर्बाद न करें'
उन्होंने संसद में राघव चड्ढा की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी को संसद में बोलने का सीमित समय मिलता है, लेकिन उस समय का इस्तेमाल 'देश बचाने के संघर्ष' के बजाय 'एयरपोर्ट कैंटीन में समोसे सस्ते करवाने' जैसे मुद्दों पर किया गया.
यह भी पढ़ें- 'खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं...', राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा का वीडियो मैसेज
कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और चुप्पी का आरोप
अनुराग ढांडा ने दावा किया कि गुजरात में AAP के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को बीजेपी की सरकार और पुलिस ने गिरफ्तार किया, लेकिन इस मुद्दे पर राघव चड्ढा ने संसद में आवाज नहीं उठाई. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में मताधिकार छीने जाने के मुद्दे पर जब CEC के खिलाफ प्रस्ताव लाया गया, तो राघव चड्ढा ने उस पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया.
भगवंत मान का भी निशाना
राघव चड्ढा के वीडियो पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी निशाना साधा है. मान ने आरोप लगाया कि उन्हें लगता है कि चड्ढा बीजेपी के साथ कम्प्रोमाइज्ड हैं. उन्होंने कहा कि अगर पार्टी कोई मुद्दा तय करती है कि इन मुद्दों पर राज्यसभा में बोलना है लेकिन नेता कैंटीन में समोसों के दाम पर बोलता है तो लगता है कि नेता किसी और स्टेशन से बोल रहा है. ऐसी स्थिति में पार्टी नेता पर कार्रवाई करती है.
'वॉकआउट के दौरान भी बैठे रहे'
उन्होंने कहा कि जब AAP ने संसद से वॉकआउट किया, तब भी राघव चड्ढा मौजूदगी दर्ज कराने के लिए सदन में बैठे रहे. अनुराग ढांडा ने तीखे शब्दों में कहा, 'पिछले कुछ सालों से तुम डर गए हो, राघव. देश के असली मुद्दों पर बोलने से डरते हो.'
सौरभ भारद्वाज ने भी राघव को घेरा
Just saw ur video Raghav bhai.
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) April 3, 2026
I just want to say - “जो डर गया, समझो मर गया” pic.twitter.com/cgXN9cI4aG
इसके अलावा AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि वे संसद में सॉफ्ट PR कर रहे थे. जबकि पार्टी को संसद में बोलने का सीमित समय मिलता है. सौरभ भारद्वाज ने भी चड्ढा पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या उन्होंने गुजरात में गिरफ्तार किए गए पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्थन में संसद में आवाज उठाई? उन्होंने यह भी सवाल किया कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र पर कथित हमलों के मुद्दे पर चड्ढा ने कोई ठोस पहल क्यों नहीं की. सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि संसद में सीमित समय का उपयोग गंभीर मुद्दों को उठाने के लिए होना चाहिए, लेकिन राघव चड्ढा उस भूमिका में सक्रिय नहीं दिख रहे. यह भी आरोप लगाया गया कि जब पार्टी सांसद वॉकआउट करते हैं, तब भी चड्ढा सदन में मौजूद रहते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं