विज्ञापन

राघव चड्ढा पर AAP की पहली प्रतिक्रिया, 'आप केजरीवाल के सिपाही नहीं रहे'

राघव चड्ढा के बयान पर AAP में नाराजगी खुलकर सामने आई है. अनुराग ढांडा ने कहा, 'हम केजरीवाल के सिपाही हैं. निडरता हमारी पहली पहचान है. जो डर जाए, वो देश के लिए क्या लड़ेगा?'

राघव चड्ढा पर AAP की पहली प्रतिक्रिया, 'आप केजरीवाल के सिपाही नहीं रहे'
  • आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने राघव चड्ढा पर अरविंद केजरीवाल के सिपाही न रहने का आरोप लगाया है.
  • अनुराग ढांडा ने संसद में राघव चड्ढा के सीमित समय में गैरजरूरी मुद्दों पर बोलने की आलोचना की है.
  • ढांडा ने कहा- गुजरात में सैकड़ों AAP कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर राघव चड्ढा ने संसद में आवाज नहीं उठाई.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के हालिया बयान और वीडियो को लेकर पार्टी के भीतर असंतोष खुलकर सामने आ गया है. पार्टी नेता अनुराग ढांडा ने राघव चड्ढा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अब अरविंद केजरीवाल के सिपाही नहीं रहे हैं और सरकार के खिलाफ खुलकर बोलने से घबराने लगे हैं. चड्ढा के बयान पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पार्टी मुद्दे से अलग बोलना पार्टी नेता पर कार्रवाई करती है. 

अनुराग ढांडा ने कहा, 'हम केजरीवाल के सिपाही हैं. निडरता हमारी पहली पहचान है. जो डर जाए, वो देश के लिए क्या लड़ेगा?'

'संसद में सीमित मिलता है, ऐसे मुद्दों पर बर्बाद न करें'

उन्होंने संसद में राघव चड्ढा की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी को संसद में बोलने का सीमित समय मिलता है, लेकिन उस समय का इस्तेमाल 'देश बचाने के संघर्ष' के बजाय 'एयरपोर्ट कैंटीन में समोसे सस्ते करवाने' जैसे मुद्दों पर किया गया.

यह भी पढ़ें- 'खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं...', राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने पर राघव चड्ढा का वीडियो मैसेज

कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और चुप्पी का आरोप

अनुराग ढांडा ने दावा किया कि गुजरात में AAP के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को बीजेपी की सरकार और पुलिस ने गिरफ्तार किया, लेकिन इस मुद्दे पर राघव चड्ढा ने संसद में आवाज नहीं उठाई. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में मताधिकार छीने जाने के मुद्दे पर जब CEC के खिलाफ प्रस्ताव लाया गया, तो राघव चड्ढा ने उस पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया.

भगवंत मान का भी निशाना 

राघव चड्ढा के वीडियो पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी निशाना साधा है. मान ने आरोप लगाया कि उन्हें लगता है कि चड्ढा बीजेपी के साथ कम्प्रोमाइज्ड हैं. उन्होंने कहा कि अगर पार्टी कोई मुद्दा तय करती है कि इन मुद्दों पर राज्यसभा में बोलना है लेकिन नेता कैंटीन में समोसों के दाम पर बोलता है तो लगता है कि नेता किसी और स्टेशन से बोल रहा है. ऐसी स्थिति में पार्टी नेता पर कार्रवाई करती है. 
 

'वॉकआउट के दौरान भी बैठे रहे'

उन्होंने कहा कि जब AAP ने संसद से वॉकआउट किया, तब भी राघव चड्ढा मौजूदगी दर्ज कराने के लिए सदन में बैठे रहे. अनुराग ढांडा ने तीखे शब्दों में कहा, 'पिछले कुछ सालों से तुम डर गए हो, राघव. देश के असली मुद्दों पर बोलने से डरते हो.'

सौरभ भारद्वाज ने भी राघव को घेरा

इसके अलावा AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि वे संसद में सॉफ्ट PR कर रहे थे. जबकि पार्टी को संसद में बोलने का सीमित समय मिलता है. सौरभ भारद्वाज ने भी चड्ढा पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या उन्होंने गुजरात में गिरफ्तार किए गए पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्थन में संसद में आवाज उठाई? उन्होंने यह भी सवाल किया कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र पर कथित हमलों के मुद्दे पर चड्ढा ने कोई ठोस पहल क्यों नहीं की. सौरभ भारद्वाज ने कहा, कि संसद में सीमित समय का उपयोग गंभीर मुद्दों को उठाने के लिए होना चाहिए, लेकिन राघव चड्ढा उस भूमिका में सक्रिय नहीं दिख रहे. यह भी आरोप लगाया गया कि जब पार्टी सांसद वॉकआउट करते हैं, तब भी चड्ढा सदन में मौजूद रहते हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com