विज्ञापन

'विरोधी कोई भी हो, मेरे लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जरूरी' जीत के बाद पीवी सिंधु ने कही बड़ी बात

पीवी सिंधु ने सोमवार को घरेलू दर्शकों के सामने आरलैंड की सोफिया नोबल को सीधे सेटों में मात देी.

'विरोधी कोई भी हो, मेरे लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जरूरी' जीत के बाद पीवी सिंधु ने कही बड़ी बात
PV Sindhu Defeat Ireland Sophia Noble

भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने आयरलैंड की सोफिया नोबल को 21-7, 21-11 से मात देकर बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में शानदार शुरुआत की.सोमवार को जीत के साथ अपने अभियान की शुरू करने के बाद ओलंपिक मेडलिस्ट ने कहा है कि विरोधी कोई भी हो, उनके लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना जरूरी है. इस जीत के साथ सिंधु ने विमेंस सिंगल्स के 'राउंड ऑफ 32' में जगह बना ली है.अब भारतीय खिलाड़ी का सामना 'राउंड ऑफ 32' में कनाडा की दुनिया की 49वें नंबर की खिलाड़ी वेन यू झांग से होगा.

जीत के बाद सिंधु ने पत्रकारों से कहा,"बेशक मैं उनके (सोफिया नोबल) साथ पहली बार खेल रही थी, और मेरे लिए सबसे अहम बात यह थी कि मैं अपने खेल और अपने खेलने के तरीके पर ध्यान दूं.मैं भारत में कोर्ट पर उतरने के लिए बहुत उत्साहित थी." सिंधु ने आगे कहा,"इसलिए कोर्ट पर आना और लोगों को मुझे चीयर करते और सपोर्ट करते देखना बहुत अच्छा लगा.मुझे लगता है कि इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा.विरोधी कोई भी हो, मेरे लिए बस अपना खेल खेलना और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना जरूरी था."

उन्होंने कहा,"यहां पहला मैच था.मेरे लिए कोर्ट की स्थितियों के हिसाब से ढलना और यह देखना जरूरी था कि कोर्ट और शटल कैसा बर्ताव करती है."

सिंधु को दोनों सेट आसानी से जीतने में कोई परेशानी नहीं हुई. जीत के बाद उन्होंने कहा,"मैं असल में यही समझने की कोशिश कर रही थी कि हालात कैसे हैं. 

पीवी सिंधु की नजरें टूर्नामेंट में छठा मेडल जीतकर इतिहास रचने पर है. सिंधु ने भरोसा दिलाया कि वो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी. राउंड ऑफ 32 में पहुंचने के बाद सिंधु ने  कहा,"जाहिर है, हम अपना सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खेलेंगे, लेकिन कभी-कभी जब आप कोर्ट पर उतरते हैं, तो आपको कोर्ट की स्थितियों को समझना होता है.तो आज मेरे दिमाग में सबसे पहले यही बात आई, लेकिन मुझे लगता है कि मैंने इसे अच्छे से संभाला और कोर्ट की स्थितियां काफी अच्छी हैं."

टूर्नामेंट के आयोजन की तारीफ करते हुए सिंधु ने कहा,"हालात चाहे जैसे भी हों, वॉलंटियर्स, सपोर्ट स्टाफ, सरकार और निश्चित रूप से बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने बहुत मेहनत की है.मैं उनकी तारीफ करती हूं, क्योंकि भले ही पहले बहुत-सी बातें सुनी गई हों, लेकिन उसके बावजूद उन्होंने जो काम किया और उसे जिस तरह से अंजाम दिया, वह काबिल-ए-तारीफ है."

पिछले साल जब दिल्ली में सुपर 750 टूर्नामेंट के दौरान कई खामियां सामने आई थी. लेकिन इस बार ऐसा नहीं है. सिंधु ने आयोजन को लेकर कहा,"हम यहां बेहतरीन सुविधाएं देख रहे हैं - पानी की व्यवस्था से लेकर वॉशरूम, चेंजिंग रूम और कोर्ट की स्थितियों तक - सब कुछ शानदार ढंग से किया गया है.हर जगह लोग मौजूद हैं जो हमें रास्ता बता रहे हैं, इसलिए यह वाकई बहुत अच्छा है.वॉलंटियर्स और बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया को इतना बढ़िया काम करने के लिए धन्यवाद."

यह भी पढ़ें:  डिकवेला के अरमान फिर से आंसुओं में बह गए! लगातार ऊंचा हो रहा अनचाहा इतिहास, 149 साल में इकलौते खिलाड़ी

यह भी पढ़ें: बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: आयुष शेट्टी ने किया बड़ा उलटफेर, वर्ल्ड नंबर-1 शी युकी को हराकर किया बाहर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pusarla Venkata Sindhu, Badminton, Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com