नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हो गए हैं. अब उनके ऊपर फ्रेंच ओपन से भी बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है. दरअसल कोरोना वैक्सीन न लगवाने के कारण ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने उनका वीजा रद्द कर उन्हें वापस उनके देश भेज दिया. ऑस्ट्रेलिया ओपन में यह नियम बनाया गया है कि इस टूर्नामेंट में वही खिलाड़़ी और स्टाफ शामिल होंगे जिन्होंने कोरोना का टीका लगाया है और किसी भी विशेष को इसकी छूट नहीं दी जाएगा. ऐसे में जोकोविच के वीजा को रद्द करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने उन्हें देश से बाहर भेज दिया. अब जब जोकोविच ऑस्ट्रेलिया ओपन से बाहर हो गए हैं तो उनके ऊपर फ्रेंच ओपन (French Open) से भी बाहर होने का खतरा है.
नोवाक जोकोविच ऑस्ट्रेलिया से निर्वासन से बचने के लिए कानूनी लड़ाई हारे
दरअसल, फ्रांस में भी ऐसी ही वैक्सीन पास नियम को अपनाया गया है. इसका मतलब फ्रेंच ओपन में भी भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी और स्टाफ के लिए भी ऐसे ही नियम लागु होंगे. यानि कोरोना का वैक्सीन लगा चुके खिलाड़ी और स्पोर्ट स्टाफ ही फ्रेंच ओपन में शामिल हो सकेंगे.
-
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
बता दें कि फ्रांस के वैक्सीन पास कानून को रविवार को संसद ने मंजूरी दे दी और इसके लिए लोगों को सार्वजनिक स्थानों जैसे रेस्तरां, कैफे, सिनेमा और लंबी दूरी की ट्रेनों में प्रवेश करने के लिए टीकाकरण का प्रमाण पत्र होना आवश्यक है. मीडिया रिपोर्टों ने सोमवार को उल्लेख किया कि खेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा, प्रत्येक दर्शक या पेशेवर खिलाड़ी को वैक्सीन पास की आवश्यकता होगी.
टेनिस खिलाड़ी नोवोक जोकोविच का वीजा ऑस्ट्रेलिया ने रद्द किया, जानिए क्या है पूरा विवाद .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं