विज्ञापन

VIDEO: हाथ में बैसाखी, व्हीलचेयर पर नीरज चोपड़ा, चोट की गंभीरता देख चिंतित हुए फैंस

Neeraj Chopra Wheelchair Video: 20वें एशियन गेम्स से बाहर हुए जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा व्हीलचेयर पर नजर आए. वीडियो में नीरज को हाथ में बैसाखी लिए देखा जा सकता है.

VIDEO: हाथ में बैसाखी, व्हीलचेयर पर नीरज चोपड़ा, चोट की गंभीरता देख चिंतित हुए फैंस
Neeraj Chopra Wheelchair Video
X (formerly Twitter)

एंकल लिगामेंट में चोट के कारण नीरज चोपड़ा का 2026 सीजन खत्म हो गया है और वह एशियन गेम्स और डायमंड लीग फाइनल से बाहर हो गए हैं. भारतीय जैवलिन स्टार को हाल ही में व्हीलचेयर और बैसाखी का इस्तेमाल करते देखा गया, जिससे चोट की गंभीरता का पता चलता है. चोपड़ा का पूरा फोकस अब ठीक होने पर है, जबकि रोहित यादव एशियन गेम्स में भारत की जैवलिन उम्मीदों को आगे बढ़ाएंगे.

भारतीय जैवलिन स्टार के ठीक होने और रिहैबिलिटेशन में लंबा समय लगेगा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो से इस चोट की गंभीरता का पता चला, जिसमें चोपड़ा व्हीलचेयर पर बैठे और बैसाखी पकड़े हुए दिखे. उनके गेम्स में न होने से भारत की मेडल जीतने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियन अब कॉम्पिटिशन में लौटने से पहले पूरी तरह ठीक होने पर ध्यान दे रहे हैं.

मेडिकल टीम से सलाह के बाद लिया फैसला

दरअसल इसस पहले चोट से वापसी के बाद 28 साल के चोपड़ा ने बेहतर फॉर्म दिखाया था - दोहा में चौथे स्थान पर रहे, ग्लासगो में सिल्वर मेडल जीता और फिर लॉज़ेन में सीज़न का अपना बेस्ट थ्रो किया. हालांकि, अपनी मेडिकल टीम से सलाह लेने के बाद चोपड़ा ने कन्फर्म किया कि वह इस सीजन में और कॉम्पिटिशन में हिस्सा नहीं लेंगे.

भारत की मेडल उम्मीदों के लिए बड़ा धक्का

यह झटका आइची-नागोया में भारत की मेडल उम्मीदों के लिए एक बड़ा धक्का है, जहां चोपड़ा से पुरुषों के जैवलिन टाइटल को बचाने की उम्मीद थी. उनके न होने से अब सारा ध्यान रोहित यादव पर है, जिन्होंने हाल ही में भुवनेश्वर में 87.68 मीटर का अपना पर्सनल बेस्ट रिकॉर्ड बनाया था. चोपड़ा ने माना कि यह समय निराशाजनक है. 

नीरज ने सोशल मीडिया पर दिया अपडेट

चोपड़ा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि लुसाने डायमंड लीग में सत्र का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करने के कुछ ही समय बाद उन्हें चोट लगी. इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा, 'कड़ी मेहनत के बाद मुझे लग रहा था कि मैं आखिरकार अच्छी लय हासिल कर रहा हूं, जिसकी मुझे तलाश थी और लुसाने में मैंने सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया.'

उन्होंने कहा, 'दुर्भाग्य से कुछ समय बाद ही अभ्यास के दौरान मेरे टखने का ‘लिगामेंट' फट गया. अपने डॉक्टर और टीम से सलाह मशविरा करने के बाद हमने फैसला किया है कि मैं इस सत्र में आगे नहीं खेल पाऊंगा.' भाला फेंक के 28 वर्षीय दिग्गज ने कहा कि यह निराशाजनक है क्योंकि उन्हें लग रहा था कि वह ‘अपनी लय हासिल करने के करीब' थे, लेकिन इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि उनका तत्काल ध्यान पूरी तरह फिट होने पर होगा.

ये भी पढ़ें-  Asian Games 2026: नीरज नहीं, अब रोहित यादव देंगे अरशद नदीम को चुनौती, रिकॉर्ड में कौन-किस पर भारी?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com