विज्ञापन

भारत को झटका! नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स 2026 से बाहर, अब इन दो जैवलिन थ्रोअर पर होगी नजर

Neeraj Chopra: एशियन गेम्स 2026 से पहले भारत को एक बड़ा झटका लगा है. स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ट्रेनिंग के दौरान एंकल लिगामेंट फटने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

भारत को झटका! नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स 2026 से बाहर, अब इन दो जैवलिन थ्रोअर पर होगी नजर
Neeraj will miss the Asian Games: नीरज चोपड़ा बाहर

Neeraj Chopra Ruled Out of Asian Games 2026: नीरज चोपड़ा ने बताया है कि ट्रेनिंग के दौरान टखने में लिगामेंट फटने की वजह से उनका 2026 का सीजन समय से पहले और दर्दनाक तरीके से खत्म हो गया है. नीरज चोपड़ा अब एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं हैं. एशियन गेम्स के अलावा नीरज  तीन बड़े मुक़ाबले से भी बाहर हो गए हैं. चोपड़ा सीजन के आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहे थे और हाल ही में उन्होंने लॉजेन डायमंड लीग में सीजन का सबसे अच्छा 88.05m का प्रदर्शन किया था. भारतीय एथलेटिक्स फैंस के लिए यकीनन एक बुरी खबर है. 

Latest and Breaking News on NDTV

नीरज चोपड़ा इन बड़े टूर्नामेंट से भी हुए बाहर

  • 5 सितंबर – डायमंड लीग फ़ाइनल
  • 13 सितंबर – वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट
  •  28 सितंबर – एशियन गेम्स 2026
Latest and Breaking News on NDTV

अब रोहित यादव से उम्मीद 

जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स से पहले नीरज चोपड़ा का न होना भारत के लिए एक बड़ा झटका होगा. एशिन गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेंगे और नीरज चोपड़ा अब पुरुषों के जैवलिन थ्रो में अपना खिताब बचाने का मौका गंवा देंगे.  दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट के बाहर होने से, अब जैवलिन इवेंट में रोहित यादव पर दबाव होगा. रोहित यादव ने हाल ही में भुवनेश्वर में वर्ल्ड एथलेटिक्स सिल्वर लेवल कॉन्टिनेंटल टूर इवेंट में 87.68 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था. इस प्रदर्शन ने उन्हें नीरज चोपड़ा के बाद भारत के प्रमुख जैवलिन थ्रो के दावेदार के तौर पर स्थापित कर दिया है.

Latest and Breaking News on NDTV

यश वीर सिंह

एक और भारतीय एथलीट जिन पर नजर रहेगी, वे हैं यश वीर सिंह. उनका सीजन भी शानदार रहा है और वे 85.41 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ दुनिया के टॉप 10 जैवलिन थ्रोअर्स में शामिल हैं. चोपड़ा की गैरमौजूदगी से निश्चित रूप से भारत की गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीदें कमजोर हुई हैं, खासकर इसलिए क्योंकि एथलेटिक्स में उनसे देश के सबसे बड़े मेडल दावेदारों में से एक होने की उम्मीद थी. हालांकि, भारत के पास पुरुषों के जैवलिन इवेंट में अभी भी अच्छे एथलीट हैं, और अब रोहित यादव और यश वीर सिंह  पर ज़िम्मेदारी संभालने की बारी है. 

ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा नंबर-3, पथिरागे नंबर 1, अरशद नदीम टॉप-10 से बाहर, 2026 में सबसे दूर भाला फेंकने वाले जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें- रुमेश पथिरागे नंबर 4, नीरज चोपड़ा टॉप 5 से बाहर, सबसे ज्यादा 92 मीटर दूर भाला फेंकने वाले जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें- कोलंबो टेस्ट पर गौतम गंभीर का आया पहला रिएक्शन, जीता हुआ मैच ड्रॉ होने पर तोड़ी चुप्पी

ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स में खिलाड़ियों की सुविधाओं से नाराज बीसीसीआई, भारत की 'B' टीम भेजने का कर रहा विचार

ये भी पढ़ें- वर्ल्ड कप जिताया, एशिया कप दिलाया, फिर भी हटा दिया..कप्तानी जाने बाद छलका सूर्यकुमार यादव का दर्द

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com