विज्ञापन

एशियन गेम्स की टीम से बाहर होने पर फूटा मनिका बत्रा का गुस्सा, PM मोदी से लगाई जांच की गुहार

मनिका बत्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी निराशा जाहिर की है और PM से इस मामले को देखने की गुहार लगाई है. मनिका टेबल टेनिस फेडरेशन पर आरोप भी लगाया है.

एशियन गेम्स की टीम से बाहर होने पर फूटा मनिका बत्रा का गुस्सा, PM मोदी से लगाई जांच की गुहार
फूटा मनिका बत्रा का गुस्सा

Manika Batra : टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया ने एशियन गेम्स 2026 के लिए ओलंपियन श्रीजा अकुला और जी. साथियान की कप्तानी में 10 सदस्यों वाली पुरुष और महिला टीम चुनी है. इस फैसले के बाद ओलंपियन मनिका बत्रा ने टीम से बाहर किए जाने पर सवाल उठाए हैं.  मनिका बत्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर प्रधानमंत्री से इस मामले में दखल देने की अपील की है. अपने सोशल मीडिया पोस्ट में मनिका ने टेबल टेनिस फेडरेशन पर गंभीर आरोप लगाए हैं.  अपने पोस्ट में मनिका ने लिखा, 'मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, हमारे खेल मंत्री मनसुख मांडविया जी और टीम इंडिया से इस मामले को देखने का आग्रह करती हूं'

मनिका ने आगे लिखा, 'एशियन गेम्स 2026 की टीम में मेरा चयन न होना बेहद निराशाजनक है और इस बारे में मुझे कोई विशिष्ट कारण भी नहीं बताया गया. चयन की निरंतरता पर गंभीर सवाल उठते हैं क्योंकि पिछले चयन चक्र की तुलना में मेरे मामले में अलग-अलग मापदंड और विचार लागू किए गए हैं जबकि नियम वही होने चाहिए थे जो पिछले एशियाई खेलों के दौरान थे."

मनिका बत्रा ने की जांच की मांग

दरअसल,  20वें एशियन गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आइची नागोया में आयोजित होंगे. इस बीच टेबल टेनिस स्पर्धा 20 से 28 सितंबर तक होगी. चयन प्रक्रिया में तय हुआ है कि भारत के सबसे अच्छे और लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा. एशियन गेम्स की चयन नीति 2023 के मुताबिक, खिलाड़ियों के चयन के लिए नेशनल रैंकिंग को 50 प्रतिशत, वर्ल्ड रैंकिंग को 40 प्रतिशत और 10 प्रतिशत चयन समिति के फैसले पर रखा गया है.

मनिका बत्रा को अंकुर भट्टाचार्य, रोनित भंजा (पुरुष) और महिला पैडलर स्वस्तिका घोष के साथ रिजर्व खिलाड़ियों में चुना गया था. टीम में मनिका का न होना चौंकाने वाला था और इससे विवाद खड़ा हो गया है.  खिलाड़ी ने खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से मांग की है कि वे जांच करें कि क्या चयन प्रक्रिया पारदर्शी, जवाबदेह और संदेह से परे है.

गुरुवार को मनिका बत्रा की तरफ से जारी बयान में कहा गया, "लगभग दो दशकों से, मैंने अपना जीवन भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए समर्पित किया है.हर मेडल, हर उपलब्धि और हर मील का पत्थर भारतीय जर्सी पहनकर ही हासिल किया. मैंने कभी भी किसी खास बर्ताव की मांग नहीं की है. मैंने बस यही उम्मीद की है कि सभी एथलीट्स के लिए एक जैसे नियम और मानक अपनाए जाएं. एशियन गेम्स 2026 की टीम से मेरा नाम हटाए जाने से मुझे बहुत निराशा हुई है, न केवल इसलिए कि नतीजा क्या रहा, बल्कि इसलिए भी कि जिस तरह से सिलेक्शन के नियमों को समझा और लागू किया गया है. मुझे कोई खास वजह नहीं बताई गई है."

ये भी पढ़ें-  ये लड़की वैभव जैसी बवाल निकली, वनडे में मार दी ट्रिपल सेंचुरी, बिहार क्रिकेट का नया बवंडर!

ये भी पढ़ें-  श्रीसंत ने हरभजन सिंह को बॉक्सिंग रिंग में लड़ने की दी चुनौती, थप्पड़ कांड में फूटा गुस्सा

लेखक के बारे में
img
विमल मोहन
स्पोर्ट्स एडिटर, NDTV इंडिया
डॉ. विमल मोहन NDTV इंडिया के सीनियर स्पोर्ट्स एडिटर हैं. विमल मोहन का मीडिया इंडस्ट्री में 30 वर्षों से भी लंबा और समृद्ध अनुभव रहा है. उन्होंने अपने... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com