अमेच्योर गोल्फ की विश्व रैंकिंग में शीर्ष 50 में शामिल इकलौती भारतीय अवनि प्रशांत के लिए अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में देश का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात है. सत्रह साल की अवनि इस महीने दो अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारत की अगुवाई करेंगी. वह नौ से 12 जनवरी तक तक दक्षिणी गोल्फ क्लब में वार्षिक ऑस्ट्रेलियाई मास्टर्स ऑफ एमेच्योर चैम्पियनशिप में भाग लेगी. इसमें चार सदस्यीय भारतीय टीम में दो पुरुष और दो महिला खिलाड़ी शामिल हैं. इसके बाद चारों खिलाड़ी 16 से 19 जनवरी 2024 तक ऑस्ट्रेलियाई एमेच्योर चैंपियनशिप में खेलेंगे.
यह भी पढ़ें:
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टी20 टीम का ऐलान, रोहित और विराट की हुई वापसी
IND vs AFG T20I: ये 2 दिग्गज अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से हुए बाहर
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हीना कांग टीम की दूसरी महिला खिलाड़ी है जबकि संदीप यादव और रोहित पुरुष वर्ग में चुनौती पेश करेंगे. भारतीय टीम में सबसे कम उम्र की खिलाड़ी अवनि ने इन टूर्नामेंटों में भाग लेने के लिए पेशेवर बनने की अपनी योजना को रोकने का फैसला किया है.
अमेच्योर वर्ग की दो बार की राष्ट्रीय विजेता अवनि ने कहा, ‘भारत के लिए खेलना हमेशा सम्मान की बात है. साल 2023 मैं कुछ अच्छे परिणाम हासिल करने में सफल रही.'
उन्होंने कहा, ‘मेरा दीर्घकालिक लक्ष्य पेशेवर गोल्फ खेलना है, लेकिन अभी ऑस्ट्रेलिया में होने वाले दोनों आयोजन बहुत प्रतिष्ठित हैं. मेरा पूरा ध्यान इसी पर है. उम्मीद है कि यह साल मेरे लिए पिछले साल से बेहतर होगा.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं