Indian Wrestler Vinesh Phogat Bids Goodbye to Wrestling: भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट ने टूटे दिल के साथ कुश्ती को अलविदा कह दिया है. उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया है. देश की बेटी ने लिखा है, ''मां कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई माफ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके हैं. इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब. अलविदा कुश्ती 2001-2024. आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी माफी.''
महिला पहलवान के अचानक रिटायरमेंट से हर कोई हैरान है. पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश ने लगातार 3 मुकाबले जीतते हुए फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन टूर्नामेंट के दौरान 100 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से उन्हें डिस्क्वालिफाई कर दिया गया. जिसके बाद जुझारू महिला खिलाड़ी ने बड़ा फैसला लिया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
माँ कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई माफ़ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज़्यादा ताक़त नहीं रही अब।
— Vinesh Phogat (@Phogat_Vinesh) August 7, 2024
अलविदा कुश्ती 2001-2024 🙏
आप सबकी हमेशा ऋणी रहूँगी माफी 🙏🙏
विनेश के संन्यास से फैंस हुए गमगीन
विनेश फोगाट के अचानक संन्यास से देशवासी काफी निराश हैं. @HansrajMeena नाम के फैन ने लिखा है, ''चैंपियन कभी हिम्मत नहीं हारते. पूरा भारत देश आपके साथ हैं. हमें आप पर गर्व हैं.''
चैम्पियन कभी हिम्मत नहीं हारते। पूरा भारत देश आपके साथ हैं। हमें आप पर गर्व हैं। @Phogat_Vinesh
— Hansraj Meena (@HansrajMeena) August 8, 2024
@ranjitk36344663 नाम के यूजर्स ने लिखा है, ''आप चैंपियन थी, चैंपियन हैं और हमेशा चैंपियन रहेंगी. हम सभी भारतीयों को आप पर गर्व है. आप सभी लड़कियों की आदर्श है. आप महान हैं विनेश फोगाट.''
आप चैम्पियन थी,चैम्पियन है और हमेशा चैम्पियन रहेंगी।हम सभी भारतीयों को आप पर गर्व है।आप सभी लड़कियों के आदर्श है।you great @Phogat_Vinesh
— ranjitkumar (@ranjitk36344663) August 7, 2024
@DrSumanKumar01 नाम के खेल प्रेमी ने लिखा है, ''चैंपियन कभी हिम्मत नहीं हारते. पूरा भारत देश विनेश के साथ खड़ा है. भारत माता की जय.''
चैम्पियन कभी हिम्मत नहीं हारते।पूरा भारत देश विनेश के साथ खड़ा है।
— Dr.Suman Kumar (@DrSumanKumar01) August 8, 2024
भारत माता की जय। pic.twitter.com/x3nKGH7FII
@RustamMalik18 नाम के शख्स ने लिखा है, ''नहीं विनेश हम सब आपके साथ हैं. पुरा देश आपके साथ है. आपने दुनिया के एक नंबर खिलाड़ी को हराया है. कोई एक तमगा नहीं मिलने से आपकी जीत छोटी नहीं हो जाती है. आपके उपर गर्व है. आप चैंपियन हो.''
नहीं विनेश हम सब आपके साथ है पुरा देश आपके साथ है आपने दुनिया की एक नंबर खिलाड़ी को हराया है कोई एक तमगा नहीं मिलने से आपकी जीत छोटी नहीं हो जाती आपके उपर गर्व है
— Rustam Malik (@RustamMalik18) August 7, 2024
आप चेम्पियन हो
@dwivedi_ji12 के चाहने वाले ने लिखा है, ''इतनी जल्दी हार नही माननी चाहिए. एक बार और ट्राई करो आप गोल्ड लाओगी. पूरा देश आपके साथ खड़ा है. आप पर सभी को गर्व है!''
इतनी जल्दी हार नही माननी चाहिए , एक बार और ट्राई करो आप गोल्ड लाओगी, पूरा देश आपके साथ खड़ा है आप पर सभी को गर्व है !
— Dwivedi ji (@dwivedi_ji12) August 7, 2024
संयुक्त विश्व कुश्ती के नियम के मुताबिक यदि कोई एथलीट वेट इन (पहला या दूसरा वेट इन) में हिस्सा नहीं लेता है या असफल हो जाता है तो उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिए जाने का अधिकार है. यही नहीं नियम के मुताबिक एथलीट को बिना किसी रैंक के पायदान में सबसे निचले स्थान पर भी रखा जाता है. यही नियम विनेश पर भी अयोग्य घोषित होने के बाद लगा है.
यह भी पढ़ें- Vinesh Phogat: हॉस्पिटल नहीं खेल गांव के अंदर पॉलीक्लिनिक में भर्ती थीं विनेश फोगाट, जानें क्या थी समस्या
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं