विज्ञापन

13,47,00,000 रुपये का इनाम, हरियाणा के खिलाड़ियों पर मेहरबान सरकार, बिना मेडल वाले भी होंगे मालामाल

हरियाणा सरकार राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार तथा प्रशस्ति-पत्र प्रदान करेगी. राज्य के खेल मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में होने वाले इस कार्यक्रम का आयोजन सात अगस्त को पंचकूला में होगा.

13,47,00,000 रुपये का इनाम, हरियाणा के खिलाड़ियों पर मेहरबान सरकार, बिना मेडल वाले भी होंगे मालामाल
भारत की महिला मुक्केबाजों ने मेडल के साथ पोज दिया
IANS

हरियाणा सरकार कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को कैश प्राइज और प्रशस्ति-पत्र प्रदान करेगी. राज्य के खेल मंत्री गौरव गौतम ने बुधवार को बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में होने वाले इस कार्यक्रम का आयोजन सात अगस्त को पंचकूला के सेक्टर-तीन स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में होगा.

गौतम ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है. राज्य के 10 खिलाड़ियों ने कुल सात गोल्ड मेडल, दो सिल्वर मेडल और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतकर हरियाणा और देश का गौरव बढ़ाया.

गोल्ड मेडल विजेताओं को 1.50-1.50 करोड़ रुपये

उन्होंने बताया कि राज्य की खेल नीति के तहत पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को कुल 13.47 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी. सातों गोल्ड मेडल विजेताओं को 1.50-1.50 करोड़ रुपये, दोनों सिल्वर मेडल विजेताओं को 75-75 लाख रुपये और ब्रॉन्ज मेडल विजेता को 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा.

13 खिलाड़ियों को मिलेंगे 7.50-7.50 लाख रुपये

इसके अलावा राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने वाले 13 खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप 7.50-7.50 लाख रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा. गौतम ने कहा कि हरियाणा सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के युवाओं को विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं और उत्कृष्ट प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें.

उन्होंने बताया कि मंगलवार को स्कॉटलैंड से लौटे हरियाणा के राष्ट्रमंडल खेल पदक विजेताओं का उन्होंने स्वयं दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वागत किया जहां पारंपरिक ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ खिलाड़ियों का भव्य नागरिक अभिनंदन हुआ था.

भारत 39 मेडल के साथ चौथे स्थान पर

दरअसल, 2026 के गेम्स एक छोटे फॉर्मेट में आयोजित किए गए थे, जिसकी वजह से शूटिंग, रेसलिंग और बैडमिंटन जैसे उन इवेंट्स को हटा दिया गया जिनमें भारत को ज्यादातर मेडल मिलते थे. ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत 39 मेडल (13 गोल्ड, 17 ​​सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज़) के साथ मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा.

भारत को मिली कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी

भारत ने आधिकारिक तौर पर अहमदाबाद में 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी की दिशा में अपना सफ़र शुरू किया, जब एक शानदार क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान कॉमनवेल्थ गेम्स का झंडा सौंपा गया; इस सेरेमनी में ग्लासगो 2026 के समापन का जश्न मनाया गया और गेम्स के ऐतिहासिक शताब्दी संस्करण की ओर नज़र डाली गई.

ये भी पढ़ें-  वापसी की फ्लाइट छूटी या कोई और प्लान? CWG के बाद गायब खिलड़ियों पर स्कॉटलैंड पुलिस ने दिया अपडेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Commonwealth Games 2026, Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com