विज्ञापन

FIFA वर्ल्ड कप फ़ुटबॉल का सबसे महंगा टिकट 70 लाख रुपये का, न्यूयॉर्क में बैलेट से बंटेंगे टिकट

FIFA World Cup 2026 Ticket Price: फीफा वर्ल्ड कप 11 जून से 9 जुलीई के बीच खेला जाना है. 16 शहरों में होने वाले इस टूर्नामेंट के टिकटों की कीमत आसमान छू रही हैं.

FIFA वर्ल्ड कप फ़ुटबॉल का सबसे महंगा टिकट 70 लाख रुपये का, न्यूयॉर्क में बैलेट से बंटेंगे टिकट
FIFA World Cup 2026 Ticket Price

सिर्फ़ तीन हफ़्तों में शुरू होनेवाले 23वें फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप फ़ुटबॉल (FIFA World Cup Football 2026) के टिकटों को लेकर दुनिया भर के फ़ुटबॉल फ़ैन्स के बीच मारामारी जारी है. 11 जून से 9 जुलाई के बीच अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको के 16 शहरों में होनेवाले दुनिया के सबसे लोकप्रिय टूर्नामेंट के टिकटों के लिए राजनीतिक तौर पर भी अलग-अलग कोशिशें हो रही हैं. 

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर ज़ोहरान ममदानी ने आगामी वर्ल्ड कप फाइनल्स के मैचों के लिए $50 की कीमत वाले 1,000 टिकट हासिल करने को लेकर FIFA से एक बड़ी कॉन्सेशन या रियायत हासिल की. अब ये टिकट स्थानीय निवासियों को बैलेट के ज़रिए बांटे जाएंगे.

बैलेट के ज़रिये बांटे जाएंगे 1000 टिकट

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर ज़ोहरान ममदानी द्वारा कॉन्सेशन पर हासिल किये गए 1,000 टिकट पड़ोसी राज्य न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेले जाने वाले मैचों के लिए होंगे. ये टिकट चुनाव की तरह बैलेट के ज़रिये ही बांटे जाएंगे. इनमें ग्रुप स्टेज के पांच मुकाबले, राउंड ऑफ 32 का एक मैच और राउंड ऑफ 16 का एक मैच शामिल है. लेकिन इनमें 19 जुलाई को होने वाला फाइनल शामिल नहीं है.

यह टूर्नामेंट के लिए अब तक घोषित किया गया अपनी तरह का एकमात्र शहर द्वारा हासिल किया गया एक्सेस प्रोग्राम है. मेटलाइफ़ स्टेडियम न्यू जर्सी के ईस्ट रदरफ़ोर्ड शहर में न्यूयार्क के पश्चिम में बसा है. फ़ीफ़ा 2026 के लिए इसे ‘न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम' कहा जा रहा है. इसी स्टेडियम में टूर्नामेंट का फ़ाइनल मैच भी खेला जाना है.

सबसे सस्ती 50 डॉलर या 4900 रु. की टिकटें

$50 की ये सीटें वर्ल्ड कप में प्राइमरी टिकट मार्केट के जरिए फैंस के खरीदने के लिए उपलब्ध सबसे सस्ती टिकटें हैं. खरीदारों को मैच देखने के लिए मुफ्त राउंड-ट्रिप बस यात्रा भी मिलेगी. न्यू जर्सी के मेटलाइफ़ स्टेडियम के मैचों के लिए ये टिकट बैलेट के जरिए बांटे जाएंगे और सिर्फ न्यूयॉर्क सिटी के निवासियों के लिए उपलब्ध होंगे. यह ममदानी के मेयर चुनाव अभियान के दौरान की गई उस मांग के मुताबिक है, जिसमें उन्होंने FIFA से इस गर्मी के टूर्नामेंट में स्थानीय लोगों को ज्यादा पहुंच देने की बात कही थी.

70 लाख रुपये से भी महंगा होगा टिकट 

फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप फ़ुटबॉल के टिकटों की कीमत $60 से लेकर $10,000  (क़रीब 5800 रुपये से लेकर 9 लाख 70 हज़ार रुपये) तक बतायी गई हैं. टिकटों की कीमत इनकी मांग के मुताबिक डाइनैमिक प्राइसिंग के आधार पर कीगई है.  वर्ल्ड कप फ़ाइनल जो न्यू जर्सी के मेटलाइफ़ स्टेडियम में 19 जुलाई को खेला जाना है, उस फ़ाइनल के लिए आम लोगों के लिए इसके टिकटों की क़ीमत 3500 डॉलर से 73200 डॉलर (3 लाख 38,000 से लेकर 70.5 लाख रुपये) तक बतायी जा रही है.

यह भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें:

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com