Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 23वां संस्करण 23 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित होगा. करीब 12 साल बाद ग्लासगो दूसरी बार इन खेलों की मेजबानी करेगा. हालांकि, इस बार प्रतियोगिता का स्वरूप पहले की तुलना में काफी छोटा होगा. जहां बर्मिंघम 2022 में 20 खेल शामिल थे, वहीं इस बार केवल 10 खेलों में पदकों के लिए मुकाबले होंगे.
Commonwealth Games 2026 में कौन-कौन से खेल शामिल हैं?
इस बार खिलाड़ियों के बीच इन 10 खेलों में मुकाबला होगा
एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स
स्विमिंग और पैरा स्विमिंग
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स
ट्रैक साइकिलिंग और पैरा ट्रैक साइकिलिंग
नेटबॉल
वेटलिफ्टिंग और पैरा वेटलिफ्टिंग
बॉक्सिंग
जूडो
बॉल्स और पैरा बॉल्स
3x3 बास्केटबॉल और 3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल
कौन-कौन से खेल इस बार नहीं होंगे?
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के कार्यक्रम से इन लोकप्रिय खेलों को बाहर रखा गया है.
क्रिकेट
हॉकी
बैडमिंटन
कुश्ती
स्क्वैश
टेबल टेनिस
रिदमिक जिम्नास्टिक्स
डाइविंग
रग्बी सेवेंस
बीच वॉलीबॉल
माउंटेन बाइकिंग
इन खेलों के बाहर होने से कई देशों के खिलाड़ियों और खेल प्रशंसकों के बीच चर्चा तेज है.
चार वेन्यू में होंगे सभी मुकाबले
ग्लासगो ने इससे पहले 2014 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की थी. उस समय 14 वेन्यू पर 17 खेल आयोजित किए गए थे. लेकिन इस बार प्रतियोगिताएं केवल चार प्रमुख वेन्यू में कराई जाएंगी.
ग्लासगो इंटरनेशनल एरिना
इस वेन्यू पर कुल 60 मेडल इवेंट होंगे. यहां 24 से 28 जुलाई तक आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स की प्रतियोगिताएं होंगी. वहीं, 30 जुलाई से 2 अगस्त तक सर क्रिस होय वेलोड्रोम में ट्रैक साइकिलिंग और पैरा ट्रैक साइकिलिंग के मुकाबले खेले जाएंगे.
स्कॉटिश इवेंट कैंपस (SEC)
SEC परिसर में छह प्रतियोगिताओं के 60 मेडल इवेंट आयोजित होंगे.
द हाइड्रो में नेटबॉल
SEC आर्माडिलो में वेटलिफ्टिंग और पैरा पावरलिफ्टिंग
SEC सेंटर में बॉक्सिंग, जूडो, बॉल्स, 3x3 बास्केटबॉल, 3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल और पैरा बॉल्स
टोलक्रॉस इंटरनेशनल स्विमिंग सेंटर
यहां स्विमिंग और पैरा स्विमिंग के कुल 56 मेडल इवेंट आयोजित किए जाएंगे.
स्कॉटस्टाउन स्टेडियम
एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स के कुल 59 मेडल इवेंट इसी स्टेडियम में होंगे.
Commonwealth Games 2026 क्यों है खास?
ग्लासगो में होने वाला यह संस्करण पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स की तुलना में आकार में छोटा जरूर होगा, लेकिन इसमें पैरा स्पर्धाओं को पहले से अधिक महत्व दिया गया है. आयोजन समिति ने सीमित खेलों के साथ प्रतियोगिता को अधिक व्यवस्थित और लागत प्रभावी बनाने पर जोर दिया है. अब दुनिया की नजर इस बात पर रहेगी कि इन 10 खेलों में कौन से देश सबसे ज्यादा पदक जीतने में सफल रहते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं