ग्लासगो 2026 खेलों की शुरुआत गुरुवार से हो गई है. खेलों के पहले ही दिन लवलीना ने भारत का पहला पदक पक्का कर दिया है. जबकि शाम में भारत की लॉन टीम एक्शन में होगी. हालांकि, खेलों की अधिकारिक शुरुआत देर रात ओपनिंग सेरेमनी से होगी. हाइड्रो एरिना में होने जा रही ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा लेने वाले 74 देशों की पारंपरिक परेड देखने को मिलेगी. साथ ही स्कॉटलैंड के कई स्थानिय कलाकारों के साथ साथ कुछ मशहूर आर्टिस्ट भी शामिल होंगे. इस बार के गेम्स का मैस्कॉट, 'फिनी द यूनिकॉर्न' भी सेरेमनी के दौरान पेश किया जाएगा.
कौन करेगा परफॉर्म
ग्लासगो 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में स्कॉटलैंड के बड़े टैलेंट को दिखाया जाएगा. ओपनिंग सेरेमनी में स्कॉटलैंड व अन्य जगहों से आए 600 वॉलंटियर्स की परफॉर्मेंस शामिल होंगी.
"ब्लैक हॉर्स एंड द चेरी ट्री" और "सडनली आई सी" जैसे सुपरहिट गानें देने वालीं सिंगर-सॉन्गराइटर केटी टंस्टॉल मुख्य कलाकार के तौर पर परफॉर्म करेंगी. वह दुनिया के बेहतरीन लाइव एंटरटेनमेंट वेन्यू में से एक में अपने मशहूर हिट गाने गाएंगी.
इसके बाद नाथन इवांस और सेंट PHNX अपने जोशीले संगीत और 'टार्टन आर्मी' के जोश के साथ घरेलू दर्शकों के सामने आएंगे. इसके बाद कलाकार शहर की कहानी सुनाना शुरू करेंगे. उनके साथ स्थानीय हीरो और सिंगर-सॉन्गराइटर कैलम बीटी भी शामिल होंगे. साथ ही, संगीत के ज़रिए कहानी कहने के लिए मशहूर नीना नेस्बिट स्कॉटलैंड के एक बहुत पसंद किए जाने वाले गाने का नया वर्शन पेश करेंगी.
स्कॉटलैंड के सबसे रोमांचक लाइव बैंड्स में से एक, इलेक्ट्रॉनिक-ट्रेड बैंड 'वाल्टोस' ने कॉमनवेल्थ के कई अलग-अलग म्यूज़िशियन्स के साथ मिलकर 'परेड ऑफ़ नेशंस' के लिए संगीत तैयार किया है. पारंपरिक स्कॉटिश और इलेक्ट्रॉनिक संगीत का मेल वाला इस 'स्काई' बैंड का खास म्यूज़िक पूरे एरिना में गूंजेगा, जब 74 देशों और क्षेत्रों के एथलीट और टीमें बाहर आएंगी और अपना बैटन पेश करेंगी.
कितने बजे होगी शुरू, कहां देख पाएंगे लाइव
भारत में ओपनिंग सेरेमनी गुरुवार देर रात 12:30 बजे शुरू होगी. ओपनिंग सेरेमनी को सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: ग्लासगो के किन स्टेडियम में होंगे मुकाबले, क्या है उनका इतिहास?
यह भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स: 564 पदकों के साथ भारत चौथा सफलतम देश, निशानेबाजी में मिली सर्वाधिक सफलता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं